शादी की वर्षगांठ पर पत्नी ने पति को दिया जिंदगी का अनमोल उपहार, किडनी दान कर बचाई जान, पति की दोनों किडनियां खराब होने से छह महीने से चल रहा था डायलिसिस, पत्नी सपना जैन ने किडनी दान कर पेश की प्रेम, त्याग और समर्पण की अनूठी मिसाल फेसबुक पर आए App Lock VIP लिंक को खोलते ही खाते से निकले 83 हजार 500 रुपए, साइबर ठगी का शिकार हुआ युवक, मोबाइल पर फेसबुक चला रहा था पीड़ित, अनजान लिंक खोलते ही पंजाब नेशनल बैंक के खाते से पार हुई रकम, पुलिस थाने और साइबर पोर्टल पर दर्ज कराई शिकायत बनेठा में बंदरों के उत्पात से परेशान ग्रामीण, छतों पर लकड़ी लेकर दे रहे पहरा, बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा को लेकर बढ़ी चिंता, घरों की छतों पर बंदरों की आवाजाही से लोग भयभीत, वन विभाग से पकड़ने की मांग कार्तिक पूर्णिमा पर महिलाओं ने लगाई श्रद्धा की डुबकी, किया दीपदान बीसलपुर, मांडकला, पुष्कर सहित विभिन्न धार्मिक स्थलों पर पहुंचीं महिलाएं, मंदिरों में की पूजा-अर्चना अष्टानिका महापर्व के आठवें दिवस पर श्रद्धालुओं ने किया पुण्य संचय धर्माराधना से गुंजा सुखोदय तीर्थ क्षेत्र महाविद्यालय के प्राचार्य से अभद्र व्यवहार का मामला गरमाया, पार्षदों ने एसडीएम कार्यालय पहुंचकर सौंपा ज्ञापन, निर्धारित स्टॉपेज पर रोडवेज बस रोकने को लेकर हुआ था विवाद, चालक और पुलिसकर्मी की भूमिका की निष्पक्ष जांच करवाकर कार्रवाई की मांग

कार्तिक मास में मंदिरों में उमड़ रहा भक्ति का सैलाब, भीष्म पंचक व्रत शुरू, पांच दिन निराहार रहकर करेंगी आराधना, घंटी, मजीरों और हरिनाम संकीर्तन से भक्तिमय हुआ माहौल, कार्तिक पूर्णिमा पर श्रद्धालु करेंगी दीपदान

Share Now:

उनियारा/निर्मल गुप्ता
कार्तिक पूर्णिमा नजदीक आने के साथ ही शहर के मंदिरों में कार्तिक स्नान करने वाली श्रद्धालु महिलाओं की भीड़ बढ़ने लगी है। सुबह से ही मंदिरों में घंटी, मजीरों और हरिनाम संकीर्तन की गूंज सुनाई देने लगी है। भजन-कीर्तन से पूरा माहौल भक्तिमय हो रहा है। कार्तिक मास के अंतिम दिनों में श्रद्धालु महिलाएं विशेष पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लेकर पुण्य लाभ प्राप्त कर रही हैं।

शहर के विभिन्न मोहल्लों और मुख्य बाजार स्थित राम रघुनाथ मंदिर में प्रतिदिन सुबह श्रद्धालु महिलाओं का जमावड़ा लग रहा है। महिलाएं अलसुबह स्नान कर मंदिर पहुंचती हैं और निर्धारित स्थान पर बैठकर भगवान की पूजा-अर्चना, अनुष्ठान एवं भजन-कीर्तन करती हैं। इस धार्मिक आयोजन में विवाहित महिलाओं के साथ कुंवारी कन्याएं भी उत्साह से भाग ले रही हैं। मंदिरों में भगवान की आकर्षक झांकियां सजाई जा रही हैं। श्रद्धालु महिलाएं भगवान को भोग लगाकर सामूहिक रूप से आरती करती हैं। सूर्योदय के बाद पूजा-अर्चना संपन्न कर महिलाएं अपने घरों की ओर रवाना हो जाती हैं। कार्तिक पूर्णिमा पर श्रद्धालु महिलाएं विभिन्न पवित्र स्थानों पर पहुंचकर दीपदान करेंगी।

भीष्म पंचक व्रत शुरू, पांच दिन रहेंगी निराहार

देवउठनी एकादशी के साथ ही कार्तिक स्नान करने वाली महिलाओं के भीष्म पंचक व्रत भी शुरू हो गए हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार इन पांच दिनों में श्रद्धालु महिलाएं निराहार रहकर संयम और नियमपूर्वक भगवान की आराधना करती हैं।

भक्त रमेश जांगिड ने बताया कि महाभारत काल में बाणों की शय्या पर लेटे भीष्म पितामह ने भगवान श्रीकृष्ण की उपस्थिति में पांडवों को राजधर्म, मोक्ष और भक्ति का ज्ञान दिया था। भीष्म पितामह की निष्ठा, संयम और प्रभु स्मरण से प्रसन्न होकर भगवान श्रीकृष्ण ने कार्तिक मास के अंतिम पांच दिनों को भीष्म पंचक के रूप में विशेष महत्व प्रदान किया। मान्यता है कि इन पांच दिनों में व्रत, पूजा-अर्चना, जप और दीपदान करने से पूरे कार्तिक मास के समान पुण्य फल प्राप्त होता है। इन दिनों धार्मिक आराधना और दीपदान से पापों का नाश, मन की शुद्धि तथा आत्मसंयम की भावना मजबूत होती है। भीष्म पंचक व्रत को कार्तिक मास का समापन भक्ति, सात्विकता और सेवा भाव के साथ करने का विशेष अवसर माना जाता है।

और पढ़ें

शादी की वर्षगांठ पर पत्नी ने पति को दिया जिंदगी का अनमोल उपहार, किडनी दान कर बचाई जान, पति की दोनों किडनियां खराब होने से छह महीने से चल रहा था डायलिसिस, पत्नी सपना जैन ने किडनी दान कर पेश की प्रेम, त्याग और समर्पण की अनूठी मिसाल

फेसबुक पर आए App Lock VIP लिंक को खोलते ही खाते से निकले 83 हजार 500 रुपए, साइबर ठगी का शिकार हुआ युवक, मोबाइल पर फेसबुक चला रहा था पीड़ित, अनजान लिंक खोलते ही पंजाब नेशनल बैंक के खाते से पार हुई रकम, पुलिस थाने और साइबर पोर्टल पर दर्ज कराई शिकायत

बनेठा में बंदरों के उत्पात से परेशान ग्रामीण, छतों पर लकड़ी लेकर दे रहे पहरा, बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा को लेकर बढ़ी चिंता, घरों की छतों पर बंदरों की आवाजाही से लोग भयभीत, वन विभाग से पकड़ने की मांग

महाविद्यालय के प्राचार्य से अभद्र व्यवहार का मामला गरमाया, पार्षदों ने एसडीएम कार्यालय पहुंचकर सौंपा ज्ञापन, निर्धारित स्टॉपेज पर रोडवेज बस रोकने को लेकर हुआ था विवाद, चालक और पुलिसकर्मी की भूमिका की निष्पक्ष जांच करवाकर कार्रवाई की मांग

उनियारा में 25 नवंबर से बदलेगा पेयजल सप्लाई का समय, सर्दी को देखते हुए जलदाय विभाग ने लिया निर्णय, प्रथम जोन में सुबह 5 से 6 बजे तक और द्वितीय जोन में 6 से 7 बजे तक होगी जलापूर्ति, उपभोक्ताओं को निर्धारित समय पर मिलेगा पानी

वैकुंठ चतुर्दशी पर मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु, तुलसी दल और बिल्व पत्र से हुआ हरि-हर मिलन बांकेबिहारी बाईजी मंदिर में विष्णुजी को अर्पित किए बिल्व पत्र, शिवजी को चढ़ाए 108 तुलसी दल, रघुनाथ मंदिर में महिलाओं ने की सामूहिक पूजा-अर्चना और दीपदान