शादी की वर्षगांठ पर पत्नी ने पति को दिया जिंदगी का अनमोल उपहार, किडनी दान कर बचाई जान, पति की दोनों किडनियां खराब होने से छह महीने से चल रहा था डायलिसिस, पत्नी सपना जैन ने किडनी दान कर पेश की प्रेम, त्याग और समर्पण की अनूठी मिसाल फेसबुक पर आए App Lock VIP लिंक को खोलते ही खाते से निकले 83 हजार 500 रुपए, साइबर ठगी का शिकार हुआ युवक, मोबाइल पर फेसबुक चला रहा था पीड़ित, अनजान लिंक खोलते ही पंजाब नेशनल बैंक के खाते से पार हुई रकम, पुलिस थाने और साइबर पोर्टल पर दर्ज कराई शिकायत बनेठा में बंदरों के उत्पात से परेशान ग्रामीण, छतों पर लकड़ी लेकर दे रहे पहरा, बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा को लेकर बढ़ी चिंता, घरों की छतों पर बंदरों की आवाजाही से लोग भयभीत, वन विभाग से पकड़ने की मांग कार्तिक पूर्णिमा पर महिलाओं ने लगाई श्रद्धा की डुबकी, किया दीपदान बीसलपुर, मांडकला, पुष्कर सहित विभिन्न धार्मिक स्थलों पर पहुंचीं महिलाएं, मंदिरों में की पूजा-अर्चना अष्टानिका महापर्व के आठवें दिवस पर श्रद्धालुओं ने किया पुण्य संचय धर्माराधना से गुंजा सुखोदय तीर्थ क्षेत्र महाविद्यालय के प्राचार्य से अभद्र व्यवहार का मामला गरमाया, पार्षदों ने एसडीएम कार्यालय पहुंचकर सौंपा ज्ञापन, निर्धारित स्टॉपेज पर रोडवेज बस रोकने को लेकर हुआ था विवाद, चालक और पुलिसकर्मी की भूमिका की निष्पक्ष जांच करवाकर कार्रवाई की मांग

वैकुंठ चतुर्दशी पर मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु, तुलसी दल और बिल्व पत्र से हुआ हरि-हर मिलन बांकेबिहारी बाईजी मंदिर में विष्णुजी को अर्पित किए बिल्व पत्र, शिवजी को चढ़ाए 108 तुलसी दल, रघुनाथ मंदिर में महिलाओं ने की सामूहिक पूजा-अर्चना और दीपदान

Share Now:

उनियारा
शहर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में सोमवार को वैकुंठ चतुर्दशी का पर्व श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया। इस अवसर पर शहर के श्री रसिक शिरोमणि बांकेबिहारी बाईजी मंदिर, श्री रघुनाथजी मंदिर, श्री चारभुजानाथ मंदिर सहित अन्य मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना एवं धार्मिक आयोजन हुए। सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की आवाजाही शुरू हो गई। भक्तों ने भगवान विष्णु और भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर परिवार, समाज और देश में सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। श्री रसिक शिरोमणि बांकेबिहारी बाईजी मंदिर में कार्तिक शुक्ल पक्ष की वैकुंठ चतुर्दशी पर विशेष हरि-हर मिलन उत्सव आयोजित किया गया। शुभ वेला में श्रद्धालुओं ने पंच एवं द्वादश अक्षर मंत्रों के साथ भगवान विष्णु को बिल्व पत्र तथा भगवान शिव को 108 तुलसी दल अर्पित किए। धार्मिक मान्यता के अनुसार वर्ष में केवल वैकुंठ चतुर्दशी के अवसर पर भगवान विष्णु को प्रिय तुलसी दल भगवान शिव को तथा भगवान शिव को प्रिय बिल्व पत्र भगवान विष्णु को अर्पित किए जाते हैं। यह परंपरा भगवान विष्णु और भगवान शिव की एकरूपता एवं आपसी प्रेम का प्रतीक मानी जाती है। पुजारी पंडित भगवती प्रसाद शर्मा ने बताया कि इस अवसर पर ठाकुरजी का आकर्षक श्रृंगार कर पंचमेवा सहित विभिन्न व्यंजनों का भोग लगाया गया। इसके बाद विधिवत आरती कर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।
इसी प्रकार शहर के प्रमुख आस्था स्थल श्री राम रघुनाथ मंदिर में भी बैकुंठ चतुर्दशी पर विशेष धार्मिक आयोजन हुए। अलसुबह से ही कार्तिक स्नान करने वाली श्रद्धालु महिलाओं का मंदिर पहुंचना शुरू हो गया। कार्तिक पूर्णाहुति से पूर्व महिलाओं ने भगवान को विभिन्न प्रकार की वस्तुएं अर्पित कर विशेष पूजा-अर्चना की। वर्षभर चतुर्दशी का व्रत करने वाली महिलाओं ने व्रत पूर्ण होने पर लड्डू गोपाल, भगवान की पोशाक, प्रसाद, एवं मंदिर में वस्त्र तथा श्रृंगार सामग्री सहित अनेक वस्तुएं भेंट कीं। इसके साथ ही हरि-हर मिलन के अवसर पर भगवान विष्णु और महादेव की सामूहिक पूजा कर परिवार, देश और समाज की खुशहाली की कामना की।
कार्तिक स्नान करने वाली महिलाओं ने सामूहिक रूप से पटवारी की पूजा-अर्चना कर श्रृंगार सामग्री, प्रसाद एवं गेहूं के आटे से बनी मीठी पापड़ी अर्पित की। इसके बाद महिलाओं ने सामूहिक रूप से बैठकर कार्तिक माता की कथा सुनी और भजन-कीर्तन किया। दिनभर मंदिर परिसर घंटियों, मंजीरों और ढोलक की ध्वनि से गुंजायमान रहा। इस दौरान भगवान राम-रघुनाथ की भव्य झांकी सजाई गई तथा महिलाओं ने सामूहिक महाआरती कर प्रसाद वितरण किया।
भक्त रमेश जांगिड़ ने बताया कि शाम को श्रद्धालु महिलाओं ने गलवा नहर, गलवा बांध सहित विभिन्न धार्मिक स्थलों पर पहुंचकर दीपदान किया। धार्मिक मान्यता के अनुसार वैकुंठ चतुर्दशी पर दीपदान के साथ अन्नदान, वस्त्रदान, तिलदान और घी का दान करने तथा जरूरतमंदों को भोजन कराने का विशेष महत्व है। वहीं श्री चारभुजानाथ मंदिर सहित अन्य मंदिरों में भी भजन-कीर्तन, आरती और पूजा-अर्चना के आयोजन हुए। बांकेबिहारी बाईजी मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में गौरव, नीलू, चिनु, नंदिनी, विधि, आशा, वान्या, मधु, सुनीता, नमो नारायण, दिनेश, मयंक, गणेश, राजवीर सहित अनेक श्रद्धालु मौजूद रहे। पूरे शहर में दिनभर भक्ति और धार्मिक उल्लास का माहौल बना रहा।

और पढ़ें

शादी की वर्षगांठ पर पत्नी ने पति को दिया जिंदगी का अनमोल उपहार, किडनी दान कर बचाई जान, पति की दोनों किडनियां खराब होने से छह महीने से चल रहा था डायलिसिस, पत्नी सपना जैन ने किडनी दान कर पेश की प्रेम, त्याग और समर्पण की अनूठी मिसाल

फेसबुक पर आए App Lock VIP लिंक को खोलते ही खाते से निकले 83 हजार 500 रुपए, साइबर ठगी का शिकार हुआ युवक, मोबाइल पर फेसबुक चला रहा था पीड़ित, अनजान लिंक खोलते ही पंजाब नेशनल बैंक के खाते से पार हुई रकम, पुलिस थाने और साइबर पोर्टल पर दर्ज कराई शिकायत

बनेठा में बंदरों के उत्पात से परेशान ग्रामीण, छतों पर लकड़ी लेकर दे रहे पहरा, बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा को लेकर बढ़ी चिंता, घरों की छतों पर बंदरों की आवाजाही से लोग भयभीत, वन विभाग से पकड़ने की मांग

महाविद्यालय के प्राचार्य से अभद्र व्यवहार का मामला गरमाया, पार्षदों ने एसडीएम कार्यालय पहुंचकर सौंपा ज्ञापन, निर्धारित स्टॉपेज पर रोडवेज बस रोकने को लेकर हुआ था विवाद, चालक और पुलिसकर्मी की भूमिका की निष्पक्ष जांच करवाकर कार्रवाई की मांग

उनियारा में 25 नवंबर से बदलेगा पेयजल सप्लाई का समय, सर्दी को देखते हुए जलदाय विभाग ने लिया निर्णय, प्रथम जोन में सुबह 5 से 6 बजे तक और द्वितीय जोन में 6 से 7 बजे तक होगी जलापूर्ति, उपभोक्ताओं को निर्धारित समय पर मिलेगा पानी

वैकुंठ चतुर्दशी पर मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु, तुलसी दल और बिल्व पत्र से हुआ हरि-हर मिलन बांकेबिहारी बाईजी मंदिर में विष्णुजी को अर्पित किए बिल्व पत्र, शिवजी को चढ़ाए 108 तुलसी दल, रघुनाथ मंदिर में महिलाओं ने की सामूहिक पूजा-अर्चना और दीपदान