शादी की वर्षगांठ पर पत्नी ने पति को दिया जिंदगी का अनमोल उपहार, किडनी दान कर बचाई जान, पति की दोनों किडनियां खराब होने से छह महीने से चल रहा था डायलिसिस, पत्नी सपना जैन ने किडनी दान कर पेश की प्रेम, त्याग और समर्पण की अनूठी मिसाल फेसबुक पर आए App Lock VIP लिंक को खोलते ही खाते से निकले 83 हजार 500 रुपए, साइबर ठगी का शिकार हुआ युवक, मोबाइल पर फेसबुक चला रहा था पीड़ित, अनजान लिंक खोलते ही पंजाब नेशनल बैंक के खाते से पार हुई रकम, पुलिस थाने और साइबर पोर्टल पर दर्ज कराई शिकायत बनेठा में बंदरों के उत्पात से परेशान ग्रामीण, छतों पर लकड़ी लेकर दे रहे पहरा, बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा को लेकर बढ़ी चिंता, घरों की छतों पर बंदरों की आवाजाही से लोग भयभीत, वन विभाग से पकड़ने की मांग कार्तिक पूर्णिमा पर महिलाओं ने लगाई श्रद्धा की डुबकी, किया दीपदान बीसलपुर, मांडकला, पुष्कर सहित विभिन्न धार्मिक स्थलों पर पहुंचीं महिलाएं, मंदिरों में की पूजा-अर्चना अष्टानिका महापर्व के आठवें दिवस पर श्रद्धालुओं ने किया पुण्य संचय धर्माराधना से गुंजा सुखोदय तीर्थ क्षेत्र महाविद्यालय के प्राचार्य से अभद्र व्यवहार का मामला गरमाया, पार्षदों ने एसडीएम कार्यालय पहुंचकर सौंपा ज्ञापन, निर्धारित स्टॉपेज पर रोडवेज बस रोकने को लेकर हुआ था विवाद, चालक और पुलिसकर्मी की भूमिका की निष्पक्ष जांच करवाकर कार्रवाई की मांग

प्रदेश में भाजपा सरकार, क्षेत्र में भाजपा विधायक फिर भी कांग्रेस का दबदबा, नगर पालिका के बाद पंचायत समिति में भी भाजपा को झटका, उनियारा पंचायत समिति में कांग्रेस का परचम, 23 में से 14 सीटें जीतकर हासिल किया स्पष्ट बहुमत, भाजपा 6 सीटों पर सिमटी, 3 पर निर्दलीय प्रत्याशियों ने मारी बाजी

Share Now:

उनियारा
उनियारा पंचायत समिति सदस्य चुनाव के सभी 23 वार्डों के परिणाम घोषित होने के साथ ही क्षेत्र की राजनीति में कांग्रेस ने एक बार फिर अपना दबदबा साबित कर दिया है। कांग्रेस ने 14 सीटों पर जीत दर्ज कर स्पष्ट बहुमत हासिल किया है, जबकि भाजपा को महज 6 सीटों से संतोष करना पड़ा। वहीं 3 सीटों पर निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है। बहुमत का आंकड़ा पार होते ही कांग्रेस खेमे में खुशी की लहर दौड़ गई। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत का जश्न मनाया।
पंचायत समिति चुनाव के नतीजे भाजपा के लिए राजनीतिक रूप से बड़ा झटका माने जा रहे हैं। प्रदेश में भाजपा की सरकार होने और उनियारा विधानसभा क्षेत्र में भाजपा विधायक होने के बावजूद पार्टी पंचायत समिति सदस्य चुनाव में अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर सकी। चुनाव परिणामों ने क्षेत्र में राजनीतिक समीकरणों को लेकर नई चर्चा शुरू कर दी है। मतदाताओं ने कांग्रेस के पक्ष में स्पष्ट जनादेश देकर पार्टी की राजनीतिक ताकत का अहसास कराया है।
गौरतलब है कि इससे पहले उनियारा नगर पालिका चुनाव में भी कांग्रेस ने शानदार प्रदर्शन किया था। नगर पालिका के 20 वार्डों में कांग्रेस ने 11 पार्षदों के साथ एक निर्दलीय पार्षद का समर्थन लेकर बहुमत हासिल किया और अपना बोर्ड बनाया। अब पंचायत समिति चुनाव में 14 सीटें जीतकर कांग्रेस ने लगातार दूसरी बार अपनी राजनीतिक मजबूती साबित की है। दोनों चुनावों में सांसद हरीशचंद्र मीणा का मार्गदर्शन और समर्थन भी कांग्रेस के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। स्थानीय राजनीतिक चर्चाओं के अनुसार भाजपा की हार के पीछे टिकट वितरण में पुराने और सक्रिय कार्यकर्ताओं की अनदेखी, गुटबाजी और आपसी खींचतान को प्रमुख कारण माना जा रहा है। टिकट वितरण को लेकर कार्यकर्ताओं में रही नाराजगी का असर चुनाव परिणामों में दिखाई देने की चर्चा है। नगर पालिका चुनाव में भी भाजपा बहुमत हासिल नहीं कर पाई थी और अब पंचायत समिति चुनाव में भी पार्टी छह सीटों पर सिमट गई। वहीं कांग्रेस की जीत में सांसद हरीशचंद्र मीणा के मार्गदर्शन में अलीगढ़-उनियारा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष प्रकाशचंद धाकड़ तथा नगर पालिका अध्यक्ष एडवोकेट नरेश गुर्जर की चुनावी रणनीति और टिकट वितरण को अहम माना जा रहा है। चुनाव परिणामों में कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत मिलने के बाद सांसद हरीशचंद्र मीणा सहित कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनियारा शहर पहुंचने पर खुशी जाहिर की। इस दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। कांग्रेस नेताओं ने इसे क्षेत्र की जनता के विश्वास और पार्टी की नीतियों की जीत बताया।
लगातार दो स्थानीय निकाय एवं पंचायत चुनावों में कांग्रेस को मिले बहुमत से पार्टी कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ा है। वहीं भाजपा के सामने संगठन में एकजुटता कायम करने, गुटबाजी दूर करने और नाराज कार्यकर्ताओं को फिर से साथ जोड़ने की चुनौती खड़ी हो गई है। पंचायत समिति चुनाव के परिणामों ने उनियारा क्षेत्र की राजनीति में कांग्रेस की मजबूत स्थिति का संकेत दिया है।

और पढ़ें

शादी की वर्षगांठ पर पत्नी ने पति को दिया जिंदगी का अनमोल उपहार, किडनी दान कर बचाई जान, पति की दोनों किडनियां खराब होने से छह महीने से चल रहा था डायलिसिस, पत्नी सपना जैन ने किडनी दान कर पेश की प्रेम, त्याग और समर्पण की अनूठी मिसाल

फेसबुक पर आए App Lock VIP लिंक को खोलते ही खाते से निकले 83 हजार 500 रुपए, साइबर ठगी का शिकार हुआ युवक, मोबाइल पर फेसबुक चला रहा था पीड़ित, अनजान लिंक खोलते ही पंजाब नेशनल बैंक के खाते से पार हुई रकम, पुलिस थाने और साइबर पोर्टल पर दर्ज कराई शिकायत

बनेठा में बंदरों के उत्पात से परेशान ग्रामीण, छतों पर लकड़ी लेकर दे रहे पहरा, बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा को लेकर बढ़ी चिंता, घरों की छतों पर बंदरों की आवाजाही से लोग भयभीत, वन विभाग से पकड़ने की मांग

महाविद्यालय के प्राचार्य से अभद्र व्यवहार का मामला गरमाया, पार्षदों ने एसडीएम कार्यालय पहुंचकर सौंपा ज्ञापन, निर्धारित स्टॉपेज पर रोडवेज बस रोकने को लेकर हुआ था विवाद, चालक और पुलिसकर्मी की भूमिका की निष्पक्ष जांच करवाकर कार्रवाई की मांग

उनियारा में 25 नवंबर से बदलेगा पेयजल सप्लाई का समय, सर्दी को देखते हुए जलदाय विभाग ने लिया निर्णय, प्रथम जोन में सुबह 5 से 6 बजे तक और द्वितीय जोन में 6 से 7 बजे तक होगी जलापूर्ति, उपभोक्ताओं को निर्धारित समय पर मिलेगा पानी

वैकुंठ चतुर्दशी पर मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु, तुलसी दल और बिल्व पत्र से हुआ हरि-हर मिलन बांकेबिहारी बाईजी मंदिर में विष्णुजी को अर्पित किए बिल्व पत्र, शिवजी को चढ़ाए 108 तुलसी दल, रघुनाथ मंदिर में महिलाओं ने की सामूहिक पूजा-अर्चना और दीपदान