शादी की वर्षगांठ पर पत्नी ने पति को दिया जिंदगी का अनमोल उपहार, किडनी दान कर बचाई जान, पति की दोनों किडनियां खराब होने से छह महीने से चल रहा था डायलिसिस, पत्नी सपना जैन ने किडनी दान कर पेश की प्रेम, त्याग और समर्पण की अनूठी मिसाल फेसबुक पर आए App Lock VIP लिंक को खोलते ही खाते से निकले 83 हजार 500 रुपए, साइबर ठगी का शिकार हुआ युवक, मोबाइल पर फेसबुक चला रहा था पीड़ित, अनजान लिंक खोलते ही पंजाब नेशनल बैंक के खाते से पार हुई रकम, पुलिस थाने और साइबर पोर्टल पर दर्ज कराई शिकायत बनेठा में बंदरों के उत्पात से परेशान ग्रामीण, छतों पर लकड़ी लेकर दे रहे पहरा, बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा को लेकर बढ़ी चिंता, घरों की छतों पर बंदरों की आवाजाही से लोग भयभीत, वन विभाग से पकड़ने की मांग कार्तिक पूर्णिमा पर महिलाओं ने लगाई श्रद्धा की डुबकी, किया दीपदान बीसलपुर, मांडकला, पुष्कर सहित विभिन्न धार्मिक स्थलों पर पहुंचीं महिलाएं, मंदिरों में की पूजा-अर्चना अष्टानिका महापर्व के आठवें दिवस पर श्रद्धालुओं ने किया पुण्य संचय धर्माराधना से गुंजा सुखोदय तीर्थ क्षेत्र महाविद्यालय के प्राचार्य से अभद्र व्यवहार का मामला गरमाया, पार्षदों ने एसडीएम कार्यालय पहुंचकर सौंपा ज्ञापन, निर्धारित स्टॉपेज पर रोडवेज बस रोकने को लेकर हुआ था विवाद, चालक और पुलिसकर्मी की भूमिका की निष्पक्ष जांच करवाकर कार्रवाई की मांग

कार्तिक पूर्णिमा पर महिलाओं ने लगाई श्रद्धा की डुबकी, किया दीपदान बीसलपुर, मांडकला, पुष्कर सहित विभिन्न धार्मिक स्थलों पर पहुंचीं महिलाएं, मंदिरों में की पूजा-अर्चना

Share Now:

उनियारा
सनातन धर्म में कार्तिक पूर्णिमा का विशेष धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व है। मंगलवार को कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर उनियारा शहर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में श्रद्धा और भक्ति का माहौल देखने को मिला। कार्तिक मास में पूरे महीने स्नान, पूजा-पाठ और धार्मिक अनुष्ठान करने वाली महिलाओं ने पूर्णिमा के अवसर पर विभिन्न पवित्र सरोवरों और नदियों में स्नान कर दीपदान किया। महिलाओं ने भगवान शिव, भगवान विष्णु और माता गंगा की पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
कार्तिक पूर्णिमा पर शहर की बड़ी संख्या में महिलाएं बीसलपुर, मांडकला, पुष्कर सहित विभिन्न धार्मिक स्थलों पर पहुंचीं। महिलाओं ने सुबह जल्दी उठकर पवित्र जल में स्नान किया और धार्मिक परंपराओं के अनुसार दीपदान कर पुण्य अर्जित किया। मांडकला स्थित मांडव ऋषि की तपोभूमि मिनी पुष्कर धाम में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु महिलाएं पहुंचीं। यहां पवित्र सरोवर में स्नान करने के बाद महिलाओं ने दीपदान किया तथा आसपास स्थित मंदिरों में भगवान के दर्शन कर पूजा-अर्चना की।
वहीं राम रघुनाथ मंदिर महिला मंडल की महिलाओं ने भी कार्तिक पूर्णिमा पर धार्मिक यात्रा कर विभिन्न पवित्र स्थलों पर स्नान और पूजा-अर्चना की। महिलाओं ने पवित्र जल में स्नान करने के बाद भगवान शिव, भगवान विष्णु और माता गंगा की विशेष पूजा-अर्चना की तथा आरती उतारी। इसके बाद श्रद्धापूर्वक दीपदान किया। जल की लहरों के बीच प्रवाहित होते दीपकों का मनमोहक दृश्य श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण और आनंद का केंद्र रहा।
कार्तिक मास में प्रतिदिन स्नान और पूजा करने वाली महिलाओं के लिए पूर्णिमा का दिन विशेष महत्व रखता है। इस दिन धार्मिक अनुष्ठानों के समापन के साथ महिलाएं परिवार की खुशहाली और सुख-शांति की कामना करती हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार कार्तिक पूर्णिमा पर पवित्र नदियों और सरोवरों में स्नान, दीपदान, जप और दान करने से पुण्य फल की प्राप्ति होती है।
इस अवसर पर घरों के आंगन, मंदिरों और तुलसी के पौधों के समीप भी दीप प्रज्वलित किए गए। सुबह से ही धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर पूरा वातावरण भक्ति और श्रद्धा से सराबोर नजर आया।

और पढ़ें

शादी की वर्षगांठ पर पत्नी ने पति को दिया जिंदगी का अनमोल उपहार, किडनी दान कर बचाई जान, पति की दोनों किडनियां खराब होने से छह महीने से चल रहा था डायलिसिस, पत्नी सपना जैन ने किडनी दान कर पेश की प्रेम, त्याग और समर्पण की अनूठी मिसाल

फेसबुक पर आए App Lock VIP लिंक को खोलते ही खाते से निकले 83 हजार 500 रुपए, साइबर ठगी का शिकार हुआ युवक, मोबाइल पर फेसबुक चला रहा था पीड़ित, अनजान लिंक खोलते ही पंजाब नेशनल बैंक के खाते से पार हुई रकम, पुलिस थाने और साइबर पोर्टल पर दर्ज कराई शिकायत

बनेठा में बंदरों के उत्पात से परेशान ग्रामीण, छतों पर लकड़ी लेकर दे रहे पहरा, बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा को लेकर बढ़ी चिंता, घरों की छतों पर बंदरों की आवाजाही से लोग भयभीत, वन विभाग से पकड़ने की मांग

महाविद्यालय के प्राचार्य से अभद्र व्यवहार का मामला गरमाया, पार्षदों ने एसडीएम कार्यालय पहुंचकर सौंपा ज्ञापन, निर्धारित स्टॉपेज पर रोडवेज बस रोकने को लेकर हुआ था विवाद, चालक और पुलिसकर्मी की भूमिका की निष्पक्ष जांच करवाकर कार्रवाई की मांग

उनियारा में 25 नवंबर से बदलेगा पेयजल सप्लाई का समय, सर्दी को देखते हुए जलदाय विभाग ने लिया निर्णय, प्रथम जोन में सुबह 5 से 6 बजे तक और द्वितीय जोन में 6 से 7 बजे तक होगी जलापूर्ति, उपभोक्ताओं को निर्धारित समय पर मिलेगा पानी

वैकुंठ चतुर्दशी पर मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु, तुलसी दल और बिल्व पत्र से हुआ हरि-हर मिलन बांकेबिहारी बाईजी मंदिर में विष्णुजी को अर्पित किए बिल्व पत्र, शिवजी को चढ़ाए 108 तुलसी दल, रघुनाथ मंदिर में महिलाओं ने की सामूहिक पूजा-अर्चना और दीपदान