उनियारा।
श्री मुनिसुव्रतनाथ दिगंबर जैन सुखोदय अतिशय तीर्थ क्षेत्र, सूथड़ा में चल रहे पावन अष्टानिका महापर्व पर श्रद्धालुओं ने अत्यंत श्रद्धा, भक्ति एवं उत्साह के साथ धर्माराधना कर पुण्य का संचय किया। प्रबंध कमेटी अध्यक्ष महावीर प्रसाद पराणा एवं संतु कुमार जैन ने बताया कि जैन धर्म में अष्टान्हिका (अष्टानिका) महापर्व कार्तिक, फाल्गुन और आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी से पूर्णिमा तक आठ दिनों तक मनाया जाता है। इसका अंतिम दिन पूर्णिमा होता है, जो आठ दिनों की साधना, पूजन और आत्मशुद्धि की पूर्णता का प्रतीक है।अष्टान्हिका महापर्व के अंतिम दिन के प्रमुख महत्व:आठ दिवसीय अनुष्ठान की पूर्णता: अष्टमी से शुरू होने वाले व्रत, उपवास, जप, तप और विधान (जैसे सिद्धचक्र या नंदीश्वर द्वीप विधान) पूर्णिमा के दिन पूर्णता को प्राप्त करते हैं।आत्मशुद्धि और पुण्य संचय: इन आठ दिनों में किए गए देव दर्शन, अभिषेक और स्वाध्याय के फल को आत्मसात कर आत्मा की शुद्धि और पुण्य संचय करने का यह समापन दिवस होता है नंदीश्वर द्वीप की भावना से जुड़ाव: मान्यता है कि इन आठ दिनों में देवगण नंदीश्वर द्वीप के 52 जिनालयों में जिनबिंबों की आराधना करते हैं। अंतिम दिन श्रद्धालु इस भावनात्मक यात्रा को पूर्ण करते हुए संवर और निर्जरा (पापों से बचने व कर्मों की निर्जरा) का संकल्प लेते हैं।
प्रबंध कमेटी से मनोज जैन ने बताया कि शास्त्री हिमांशु जैन के द्वारा कार्यक्रम की शुरुआत मंगलाष्टक अभिषेक शांति धारा से की गई वार्षिक शांतिधारा पुण्यार्जक मंजू देवी रमेश चंद रौनक सर्राफ निवाई पांडू शीला मुरलीधर सुशील कुमार महावीर प्रसाद मित्तल परिवार द्वितीय शांतिधारा रूपचंद विमल कुमार ओम प्रकाश पारस खुटवाले द्वारा की गई भक्तामर संयोजक हुक्मचंद शहर वाले एवं नरेंद्र जैन बनेठा ने बताया कि 6:45 बजे भक्तामर दीपार्चना की गई जिसके पुण्याजक परिवार एवं मंगलवार भक्तामर मंडल ककोड द्वारा भक्तामर दिपार्चना की गई और अष्टानिका महापर्व का आठवें दिन बड़ी श्रद्धा भक्ति के साथ संपन्न हुआ
