शादी की वर्षगांठ पर पत्नी ने पति को दिया जिंदगी का अनमोल उपहार, किडनी दान कर बचाई जान, पति की दोनों किडनियां खराब होने से छह महीने से चल रहा था डायलिसिस, पत्नी सपना जैन ने किडनी दान कर पेश की प्रेम, त्याग और समर्पण की अनूठी मिसाल फेसबुक पर आए App Lock VIP लिंक को खोलते ही खाते से निकले 83 हजार 500 रुपए, साइबर ठगी का शिकार हुआ युवक, मोबाइल पर फेसबुक चला रहा था पीड़ित, अनजान लिंक खोलते ही पंजाब नेशनल बैंक के खाते से पार हुई रकम, पुलिस थाने और साइबर पोर्टल पर दर्ज कराई शिकायत बनेठा में बंदरों के उत्पात से परेशान ग्रामीण, छतों पर लकड़ी लेकर दे रहे पहरा, बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा को लेकर बढ़ी चिंता, घरों की छतों पर बंदरों की आवाजाही से लोग भयभीत, वन विभाग से पकड़ने की मांग कार्तिक पूर्णिमा पर महिलाओं ने लगाई श्रद्धा की डुबकी, किया दीपदान बीसलपुर, मांडकला, पुष्कर सहित विभिन्न धार्मिक स्थलों पर पहुंचीं महिलाएं, मंदिरों में की पूजा-अर्चना अष्टानिका महापर्व के आठवें दिवस पर श्रद्धालुओं ने किया पुण्य संचय धर्माराधना से गुंजा सुखोदय तीर्थ क्षेत्र महाविद्यालय के प्राचार्य से अभद्र व्यवहार का मामला गरमाया, पार्षदों ने एसडीएम कार्यालय पहुंचकर सौंपा ज्ञापन, निर्धारित स्टॉपेज पर रोडवेज बस रोकने को लेकर हुआ था विवाद, चालक और पुलिसकर्मी की भूमिका की निष्पक्ष जांच करवाकर कार्रवाई की मांग

अष्टानिका महापर्व पर जिनेंद्र भक्ति में लीन हुए श्रद्धालु,नंदीश्वर द्वीप की धार्मिक महिमा का किया गुणगान, आत्मशुद्धि, संयम, तप और मोक्षमार्ग पर चलने का दिया संदेश

Share Now:

उनियारा।
श्री 1008 मुनिसुव्रतनाथ दिगंबर जैन सुखोदय अतिशय तीर्थ क्षेत्र सुथड़ा में चल रहे अष्टानिका महापर्व के चौथे दिन शुक्रवार को धर्म, आराधना और भक्ति का विशेष वातावरण रहा। सुबह से ही तीर्थ क्षेत्र में श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। इस दौरान जिनेंद्र भगवान के जयकारों और धार्मिक मंत्रोच्चार से पूरा तीर्थ परिसर गुंजायमान रहा। श्रद्धालुओं ने प्रातःकाल भगवान का भव्य जलाभिषेक, शांतिधारा, नित्य पूजन एवं विशेष अष्टद्रव्य पूजन कर पुण्यार्जन किया। दिनभर चले धार्मिक अनुष्ठानों में श्रद्धालुओं ने उत्साह और श्रद्धा के साथ भाग लेकर धर्मलाभ प्राप्त किया।
प्रबंध कमेटी अध्यक्ष महावीर प्रसाद पराना एवं संतु कुमार जैन ने बताया कि अष्टानिका महापर्व जैन धर्म के अत्यंत पवित्र, पुण्यदायी एवं शाश्वत पर्वों में से एक है। यह पर्व आत्मशुद्धि, संयम, तप, त्याग और जिनेंद्र भगवान की आराधना का विशेष अवसर प्रदान करता है। इन आठ दिनों में श्रद्धालु अपनी दिनचर्या में धार्मिक क्रियाओं को विशेष स्थान देते हुए अभिषेक, शांतिधारा, अष्टद्रव्य पूजन, भक्तामर पाठ, विधान, स्वाध्याय और दान-पुण्य जैसे धार्मिक कार्य करते हैं। मान्यता है कि इस दौरान सच्चे मन से की गई आराधना से पुण्य का संचय होता है तथा आत्मकल्याण और आध्यात्मिक उन्नति का मार्ग प्रशस्त होता है।

नंदीश्वर द्वीप में देवगण करते हैं जिनेंद्र भगवान की आराधना

धर्मसभा में अष्टानिका महापर्व की धार्मिक एवं आध्यात्मिक महत्ता पर प्रकाश डालते हुए बताया गया कि जैन शास्त्रों के अनुसार अष्टानिका पर्व के दौरान देवगण नंदीश्वर द्वीप में स्थित जिनालयों में विराजमान तीर्थंकर भगवान की विशेष पूजा-अर्चना और आराधना करते हैं। नंदीश्वर द्वीप में स्थित 52 अकृत्रिम जिनमंदिरों में जिनबिंबों का स्वर्ण कलशों से अभिषेक तथा अष्टद्रव्य से महापूजन किए जाने की धार्मिक मान्यता है। मनुष्य के लिए नंदीश्वर द्वीप तक पहुंचना संभव नहीं होने के कारण पृथ्वी पर स्थित जिनालयों में श्रद्धालु नंदीश्वर द्वीप की रचना कर भावपूर्वक जिनेंद्र भगवान की आराधना करते हैं। इसे नंदीश्वर रचना के माध्यम से की जाने वाली विशेष वंदना के रूप में जाना जाता है। धर्मसभा में बताया गया कि अष्टानिका महापर्व केवल धार्मिक अनुष्ठानों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह जीवन में संयम, आत्मचिंतन, त्याग और सदाचार अपनाने की प्रेरणा भी देता है। अभिषेक एवं शांतिधारा से मन में शांति और सकारात्मक भावों का संचार होता है। वहीं जिनेंद्र भगवान की भक्ति और स्वाध्याय से व्यक्ति को आत्मकल्याण तथा मोक्षमार्ग की ओर अग्रसर होने की प्रेरणा मिलती है।

पुण्यार्जक परिवारों ने किया शांतिधारा का सौभाग्य प्राप्त

कार्यक्रम की शुरुआत शास्त्री हिमांशु जैन के निर्देशन में मंगलाष्टक के साथ जिनेंद्र भगवान के अभिषेक एवं शांतिधारा से हुई। इस दौरान श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से धार्मिक क्रियाओं में भाग लिया। वार्षिक शांतिधारा का पुण्यार्जन मंजू देवी एवं रमेश चंद रौनक सर्राफ, निवाई परिवार ने प्राप्त किया। वहीं पांडुकशिला पर शांतिधारा करने का सौभाग्य राजेंद्र प्रसाद, दिनेश कुमार, सुनील कुमार एवं मनोज पटोदी, उनियारा परिवार को प्राप्त हुआ। शांतिधारा के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान से क्षेत्र में सुख-समृद्धि, शांति और मंगल की कामना की।

भक्तामर दीपार्चना में श्रद्धालुओं ने की सामूहिक आराधना

भक्तामर संयोजक हुक्मचंद शहर वाले एवं नरेंद्र जैन बनेठा ने बताया कि अष्टानिका महापर्व के तहत शाम 6:45 बजे भक्तामर दीपार्चना का विशेष आयोजन किया गया। इसमें पुण्यार्जक परिवार एवं शुक्रवार भक्तामर मंडल उनियारा की ओर से श्रद्धापूर्वक दीपार्चना की गई। दीपों की रोशनी और भक्तामर स्तोत्र के पाठ से पूरा तीर्थ क्षेत्र भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से भगवान की आराधना कर धर्मलाभ प्राप्त किया। इस प्रकार सुबह के अभिषेक, शांतिधारा और अष्टद्रव्य पूजन से लेकर शाम की भक्तामर दीपार्चना तक पूरा दिन धार्मिक गतिविधियों से सराबोर रहा। अष्टानिका महापर्व का चौथा दिन श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास के साथ संपन्न हुआ।

और पढ़ें

शादी की वर्षगांठ पर पत्नी ने पति को दिया जिंदगी का अनमोल उपहार, किडनी दान कर बचाई जान, पति की दोनों किडनियां खराब होने से छह महीने से चल रहा था डायलिसिस, पत्नी सपना जैन ने किडनी दान कर पेश की प्रेम, त्याग और समर्पण की अनूठी मिसाल

फेसबुक पर आए App Lock VIP लिंक को खोलते ही खाते से निकले 83 हजार 500 रुपए, साइबर ठगी का शिकार हुआ युवक, मोबाइल पर फेसबुक चला रहा था पीड़ित, अनजान लिंक खोलते ही पंजाब नेशनल बैंक के खाते से पार हुई रकम, पुलिस थाने और साइबर पोर्टल पर दर्ज कराई शिकायत

बनेठा में बंदरों के उत्पात से परेशान ग्रामीण, छतों पर लकड़ी लेकर दे रहे पहरा, बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा को लेकर बढ़ी चिंता, घरों की छतों पर बंदरों की आवाजाही से लोग भयभीत, वन विभाग से पकड़ने की मांग

महाविद्यालय के प्राचार्य से अभद्र व्यवहार का मामला गरमाया, पार्षदों ने एसडीएम कार्यालय पहुंचकर सौंपा ज्ञापन, निर्धारित स्टॉपेज पर रोडवेज बस रोकने को लेकर हुआ था विवाद, चालक और पुलिसकर्मी की भूमिका की निष्पक्ष जांच करवाकर कार्रवाई की मांग

उनियारा में 25 नवंबर से बदलेगा पेयजल सप्लाई का समय, सर्दी को देखते हुए जलदाय विभाग ने लिया निर्णय, प्रथम जोन में सुबह 5 से 6 बजे तक और द्वितीय जोन में 6 से 7 बजे तक होगी जलापूर्ति, उपभोक्ताओं को निर्धारित समय पर मिलेगा पानी

वैकुंठ चतुर्दशी पर मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु, तुलसी दल और बिल्व पत्र से हुआ हरि-हर मिलन बांकेबिहारी बाईजी मंदिर में विष्णुजी को अर्पित किए बिल्व पत्र, शिवजी को चढ़ाए 108 तुलसी दल, रघुनाथ मंदिर में महिलाओं ने की सामूहिक पूजा-अर्चना और दीपदान