शादी की वर्षगांठ पर पत्नी ने पति को दिया जिंदगी का अनमोल उपहार, किडनी दान कर बचाई जान, पति की दोनों किडनियां खराब होने से छह महीने से चल रहा था डायलिसिस, पत्नी सपना जैन ने किडनी दान कर पेश की प्रेम, त्याग और समर्पण की अनूठी मिसाल फेसबुक पर आए App Lock VIP लिंक को खोलते ही खाते से निकले 83 हजार 500 रुपए, साइबर ठगी का शिकार हुआ युवक, मोबाइल पर फेसबुक चला रहा था पीड़ित, अनजान लिंक खोलते ही पंजाब नेशनल बैंक के खाते से पार हुई रकम, पुलिस थाने और साइबर पोर्टल पर दर्ज कराई शिकायत बनेठा में बंदरों के उत्पात से परेशान ग्रामीण, छतों पर लकड़ी लेकर दे रहे पहरा, बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा को लेकर बढ़ी चिंता, घरों की छतों पर बंदरों की आवाजाही से लोग भयभीत, वन विभाग से पकड़ने की मांग कार्तिक पूर्णिमा पर महिलाओं ने लगाई श्रद्धा की डुबकी, किया दीपदान बीसलपुर, मांडकला, पुष्कर सहित विभिन्न धार्मिक स्थलों पर पहुंचीं महिलाएं, मंदिरों में की पूजा-अर्चना अष्टानिका महापर्व के आठवें दिवस पर श्रद्धालुओं ने किया पुण्य संचय धर्माराधना से गुंजा सुखोदय तीर्थ क्षेत्र महाविद्यालय के प्राचार्य से अभद्र व्यवहार का मामला गरमाया, पार्षदों ने एसडीएम कार्यालय पहुंचकर सौंपा ज्ञापन, निर्धारित स्टॉपेज पर रोडवेज बस रोकने को लेकर हुआ था विवाद, चालक और पुलिसकर्मी की भूमिका की निष्पक्ष जांच करवाकर कार्रवाई की मांग

नगरपालिका अध्यक्ष ने कलेक्टर को दिया ज्ञापन, पुराने अस्पताल भवन में लाइब्रेरी व वरिष्ठजन विश्राम गृह खोलने की मांग, जर्जर पालिका भवन के स्थान पर खाली स्कूल भवन में अस्थायी कार्यालय संचालन का सुझाव, एनएच-116 पर बंद हाईमास्ट लाइटें चालू करवाने और डिवाइडर पर रिफ्लेक्टर लगाने की उठाई मांग

Share Now:

उनियारा।
शहर की प्रमुख समस्याओं के समाधान और आमजन को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने की मांग को लेकर नगरपालिका अध्यक्ष उनियारा नरेश गुर्जर ने जिला कलेक्टर टीना डाबी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने शहर के पुराने अस्पताल भवन को जनउपयोगी कार्यों के लिए नगरपालिका को सुपुर्द करने, वहां बालक-बालिकाओं के लिए अलग-अलग लाइब्रेरी एवं वरिष्ठ नागरिकों के लिए विश्राम गृह संचालित करने, ककोड़ गेट स्थित रिक्त राजकीय प्राथमिक विद्यालय भवन में अस्थायी रूप से नगरपालिका कार्यालय शिफ्ट करने तथा एनएच-116 पर बंद पड़ी हाईमास्ट और रोड लाइटों को चालू करवाने सहित सड़क सुरक्षा के लिए डिवाइडर पर रिफ्लेक्टर एवं संकेतक बोर्ड लगाने की मांग की। नगर पालिका अध्यक्ष नरेश गुर्जर ने जिला कलेक्टर टीना डाबी को दिए ज्ञापन में बताया कि शहर का पुराना अस्पताल भवन लंबे समय से अनुपयोगी पड़ा है। देखरेख के अभाव में भवन की स्थिति लगातार खराब होती जा रही है। भवन में लगे बिजली के उपकरण, बोर्ड, केबल और गेट सहित अन्य सामान की चोरी हो चुकी है। वहीं भवन परिसर में असामाजिक तत्वों का जमावड़ा रहता है। रात के समय नशा करने वाले और चोरी जैसी घटनाओं में लिप्त लोगों के वहां बैठने की शिकायतें भी सामने आती रहती हैं। ऐसे में भवन का उपयोग जनहित के कार्यों में किया जाना आवश्यक है। उन्होंने ज्ञापन में बताया कि नगरपालिका बोर्ड की बैठक में 21 फरवरी 2024 को पुराने अस्पताल भवन में शहर के बालक-बालिकाओं के लिए पृथक-पृथक लाइब्रेरी संचालित करने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया था। इस कार्य के लिए 30 लाख रुपए की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति भी जारी हो चुकी है। इसके अतिरिक्त शहर के वरिष्ठ नागरिकों एवं सेवानिवृत्त कर्मचारियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को देखते हुए भवन में वरिष्ठजन विश्राम गृह अथवा पेंशनर विश्राम स्थल विकसित किया जा सकता है। इससे बुजुर्गों को बैठने, आपस में विचार-विमर्श करने और समय बिताने के लिए उचित स्थान उपलब्ध होगा। साथ ही लंबे समय से खाली पड़े भवन का सदुपयोग होने के साथ उसकी सुरक्षा और रखरखाव भी सुनिश्चित हो सकेगा।
पालिका अध्यक्ष ने नगरपालिका के वर्तमान कार्यालय भवन की जर्जर स्थिति का मुद्दा उठाते हुए बताया कि वर्तमान भवन काफी पुराना हो चुका है। भवन की स्थिति को देखते हुए यहां कार्यालय का नियमित संचालन करने में परेशानी और सुरक्षा संबंधी चिंताएं बनी रहती हैं। नगरपालिका कार्यालय के समीप स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय, ककोड़ गेट का अन्य विद्यालय में विलय होने के कारण यह भवन पिछले कई वर्षों से खाली पड़ा है। विद्यालय भवन जिस भूमि पर बना हुआ है, वह भूमि भी पूर्व में नगरपालिका की ओर से उपलब्ध कराई गई थी। उन्होंने बताया कि स्वायत्त शासन विभाग की ओर से नवीन नगरपालिका कार्यालय भवन के निर्माण के लिए राशि स्वीकृत हो चुकी है तथा निर्माण के लिए निविदा प्रक्रिया भी चल रही है। ऐसे में नए भवन का निर्माण पूरा होने तक ककोड़ गेट स्थित रिक्त विद्यालय भवन नगरपालिका को अस्थायी रूप से आवंटित किया जाए, ताकि कार्यालय का संचालन सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से हो सके। इसी प्रकार एनएच-116 पर बंद पड़ी प्रकाश व्यवस्था और यातायात सुरक्षा को लेकर भी जिला कलेक्टर का ध्यान आकर्षित किया गया। पालिका अध्यक्ष ने बताया कि उनियारा शहर में प्रवेश करने वाली पुलिया के दोनों तरफ लगी हाईमास्ट लाइटें काफी समय से बंद पड़ी हैं। पुलिया से नीचे उतरते समय सड़क किनारे लगी रोड लाइटें भी बंद होने से रात के समय वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। अंधेरे के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को सड़क की स्थिति स्पष्ट दिखाई नहीं देती, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है।
उन्होंने बताया कि टोंक से उनियारा आने के दौरान उनियारा से गुलाबपुरा हाईवे की ओर जाने वाले मार्ग के डिवाइडर पर रिफ्लेक्टर और संकेतक बोर्ड भी नहीं लगे हुए हैं। इस मार्ग पर पूर्व में कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। रात के समय डिवाइडर स्पष्ट दिखाई नहीं देने से वाहन चालकों के लिए खतरा बना रहता है। ऐसे में यहां आवश्यक रिफ्लेक्टर और संकेतक बोर्ड लगवाना बेहद जरूरी है। पालिका अध्यक्ष नरेश गुर्जर ने जिला कलेक्टर टीना डाबी से सभी समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश जारी करने तथा पुराने अस्पताल भवन को नगरपालिका को सुपुर्द करवाने, रिक्त विद्यालय भवन में अस्थायी कार्यालय संचालन की अनुमति देने और एनएच-116 पर प्रकाश एवं यातायात सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं को शीघ्र दुरुस्त करवाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि इन कार्यों के पूरा होने से शहरवासियों, विद्यार्थियों, वरिष्ठ नागरिकों और वाहन चालकों को राहत मिलेगी तथा शहर की जनसुविधाओं में विस्तार होगा।

Oplus_19005440

और पढ़ें

शादी की वर्षगांठ पर पत्नी ने पति को दिया जिंदगी का अनमोल उपहार, किडनी दान कर बचाई जान, पति की दोनों किडनियां खराब होने से छह महीने से चल रहा था डायलिसिस, पत्नी सपना जैन ने किडनी दान कर पेश की प्रेम, त्याग और समर्पण की अनूठी मिसाल

फेसबुक पर आए App Lock VIP लिंक को खोलते ही खाते से निकले 83 हजार 500 रुपए, साइबर ठगी का शिकार हुआ युवक, मोबाइल पर फेसबुक चला रहा था पीड़ित, अनजान लिंक खोलते ही पंजाब नेशनल बैंक के खाते से पार हुई रकम, पुलिस थाने और साइबर पोर्टल पर दर्ज कराई शिकायत

बनेठा में बंदरों के उत्पात से परेशान ग्रामीण, छतों पर लकड़ी लेकर दे रहे पहरा, बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा को लेकर बढ़ी चिंता, घरों की छतों पर बंदरों की आवाजाही से लोग भयभीत, वन विभाग से पकड़ने की मांग

महाविद्यालय के प्राचार्य से अभद्र व्यवहार का मामला गरमाया, पार्षदों ने एसडीएम कार्यालय पहुंचकर सौंपा ज्ञापन, निर्धारित स्टॉपेज पर रोडवेज बस रोकने को लेकर हुआ था विवाद, चालक और पुलिसकर्मी की भूमिका की निष्पक्ष जांच करवाकर कार्रवाई की मांग

उनियारा में 25 नवंबर से बदलेगा पेयजल सप्लाई का समय, सर्दी को देखते हुए जलदाय विभाग ने लिया निर्णय, प्रथम जोन में सुबह 5 से 6 बजे तक और द्वितीय जोन में 6 से 7 बजे तक होगी जलापूर्ति, उपभोक्ताओं को निर्धारित समय पर मिलेगा पानी

वैकुंठ चतुर्दशी पर मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु, तुलसी दल और बिल्व पत्र से हुआ हरि-हर मिलन बांकेबिहारी बाईजी मंदिर में विष्णुजी को अर्पित किए बिल्व पत्र, शिवजी को चढ़ाए 108 तुलसी दल, रघुनाथ मंदिर में महिलाओं ने की सामूहिक पूजा-अर्चना और दीपदान