शादी की वर्षगांठ पर पत्नी ने पति को दिया जिंदगी का अनमोल उपहार, किडनी दान कर बचाई जान, पति की दोनों किडनियां खराब होने से छह महीने से चल रहा था डायलिसिस, पत्नी सपना जैन ने किडनी दान कर पेश की प्रेम, त्याग और समर्पण की अनूठी मिसाल फेसबुक पर आए App Lock VIP लिंक को खोलते ही खाते से निकले 83 हजार 500 रुपए, साइबर ठगी का शिकार हुआ युवक, मोबाइल पर फेसबुक चला रहा था पीड़ित, अनजान लिंक खोलते ही पंजाब नेशनल बैंक के खाते से पार हुई रकम, पुलिस थाने और साइबर पोर्टल पर दर्ज कराई शिकायत बनेठा में बंदरों के उत्पात से परेशान ग्रामीण, छतों पर लकड़ी लेकर दे रहे पहरा, बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा को लेकर बढ़ी चिंता, घरों की छतों पर बंदरों की आवाजाही से लोग भयभीत, वन विभाग से पकड़ने की मांग कार्तिक पूर्णिमा पर महिलाओं ने लगाई श्रद्धा की डुबकी, किया दीपदान बीसलपुर, मांडकला, पुष्कर सहित विभिन्न धार्मिक स्थलों पर पहुंचीं महिलाएं, मंदिरों में की पूजा-अर्चना अष्टानिका महापर्व के आठवें दिवस पर श्रद्धालुओं ने किया पुण्य संचय धर्माराधना से गुंजा सुखोदय तीर्थ क्षेत्र महाविद्यालय के प्राचार्य से अभद्र व्यवहार का मामला गरमाया, पार्षदों ने एसडीएम कार्यालय पहुंचकर सौंपा ज्ञापन, निर्धारित स्टॉपेज पर रोडवेज बस रोकने को लेकर हुआ था विवाद, चालक और पुलिसकर्मी की भूमिका की निष्पक्ष जांच करवाकर कार्रवाई की मांग

दो से ढाई घंटे इंतजार के बाद किसानों को मिला एक-एक यूरिया खाद का कट्टा,जोशी खाद बीज भंडार पर खाद लेने उमड़े सैकड़ों किसान, टोकन के लिए मची धक्का-मुक्की, पुलिस को करनी पड़ी मशक्कत, 800 किसानों को मिले टोकन, डेढ़ से दो सौ किसान बिना खाद लौटे

Share Now:

उनियारा
उनियारा शहर में यूरिया खाद की किल्लत के चलते किसानों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है। खाद की गाड़ी आने की सूचना मिलते ही शहर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से सैकड़ों किसान खाद लेने के लिए उमड़ पड़े। सवाई माधोपुर रोड पर फुलवारी के पास स्थित जोशी खाद बीज भंडार की दुकान के बाहर रविवार को सुबह 7 बजे बाद से ही किसानों की भीड़ एकत्रित हो गई। देखते ही देखते सड़क पर किसानों और उनके वाहनों की कतार लग गई, जिससे यातायात व्यवस्था भी प्रभावित होने लगी। स्थिति बिगड़ती देख उनियारा पुलिस मौके पर पहुंची और किसानों को व्यवस्थित तरीके से खाद वितरण करवाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। आखिरकार दो से ढाई घंटे तक इंतजार करने के बाद 800 किसानों को एक-एक यूरिया खाद का कट्टा मिल पाया, जबकि करीब डेढ़ से दो सौ किसान खाद नहीं मिलने से निराश होकर खाली हाथ घर लौट गए। जानकारी के अनुसार जोशी खाद बीज भंडार पर यूरिया खाद के कट्टों से भरी गाड़ी आने की सूचना शहर सहित आसपास के गांवों में पहुंची तो बड़ी संख्या में किसान दुकान पर पहुंच गए। हर किसान जल्द से जल्द खाद प्राप्त करना चाहता था। इस कारण दुकान के बाहर भीड़ बढ़ती चली गई। किसानों की भीड़ और सड़क पर खड़े दुपहिया वाहनों के कारण सवाई माधोपुर रोड पर आवागमन प्रभावित होने लगा। इसकी सूचना मिलने पर उनियारा पुलिस थाने से एएसआई हेमराज जाट एवं हेड कांस्टेबल अशोक कुमार मय पुलिस जाप्ते के मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने सरदार स्कूल में लगवाई किसानों की लाइन

पुलिसकर्मियों ने दुकान के बाहर अव्यवस्थित तरीके से खड़े किसानों को समझाकर राजकीय सरदार उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में लाइन लगाने के लिए कहा, ताकि खाद वितरण के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था नहीं हो और यातायात भी सुचारू रह सके। पुलिस की समझाइश के बाद किसान लाइन लगाने के लिए विद्यालय परिसर की ओर दौड़ पड़े। कई किसान मोटरसाइकिल लेकर स्कूल परिसर में पहुंच गए। यहां भी किसानों की संख्या अधिक होने के कारण टोकन लेने के लिए धक्का-मुक्की शुरू हो गई। हर किसान पहले टोकन लेकर खाद प्राप्त करना चाहता था। इस दौरान भीड़ को नियंत्रित करना पुलिस के लिए चुनौती बन गया।

टोकन वितरण के दौरान मची अफरा-तफरी

किसानों की अधिक संख्या और टोकन लेने की होड़ के चलते खाद बीज भंडार के संचालक को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। भीड़ में अव्यवस्था बढ़ने पर संचालक ने एक बार टोकन वितरण बंद कर दिया और दुकान पर आ गया। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने करीब एक से सवा घंटे तक किसानों को समझाने और व्यवस्थित लाइन में खड़ा करने का प्रयास किया। लेकिन टोकन लेने की जल्दबाजी में किसान बार-बार धक्का-मुक्की करते रहे। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने खाद बीज भंडार के डीलर को मौके पर बुलवाया और अपनी मौजूदगी में टोकन वितरित करवाए। इसके बाद खाद वितरण की प्रक्रिया शुरू हो सकी।

800 किसानों को मिले टोकन, बाकी लौटे निराश

खाद वितरण के दौरान करीब 800 किसानों को एक-एक कट्टा यूरिया खाद देने के लिए टोकन जारी किए गए। किसानों को दो से ढाई घंटे तक लाइन में खड़े रहने के बाद भी केवल एक-एक कट्टा खाद ही मिल पाया। वहीं टोकन वितरण के दौरान करीब डेढ़ से दो सौ किसान ऐसे भी रहे, जिन्हें खाद नहीं मिल सका। पर्याप्त खाद उपलब्ध नहीं होने के कारण इन किसानों को निराश होकर खाली हाथ घर लौटना पड़ा। किसानों का कहना था कि खेती के इस महत्वपूर्ण समय में यूरिया खाद की आवश्यकता अधिक है, लेकिन मांग के अनुरूप खाद उपलब्ध नहीं होने से उन्हें बार-बार दुकानों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।

खाद की कमी से किसानों में नाराजगी

किसानों ने बताया कि वर्तमान में खेतों में फसलों को यूरिया खाद की आवश्यकता है। ऐसे में पर्याप्त मात्रा में खाद नहीं मिलने से खेती का काम प्रभावित हो रहा है। खाद की गाड़ी आने की सूचना मिलते ही सैकड़ों किसान पहुंच जाते हैं, लेकिन उपलब्ध खाद की मात्रा कम होने से सभी किसानों को खाद नहीं मिल पाता। किसानों को कई घंटे तक इंतजार करने और धक्का-मुक्की के बीच खाद प्राप्त करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। किसानों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि यूरिया खाद की मांग को लेकर कई बार जिला प्रशासन एवं कृषि विभाग के उच्च अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है, लेकिन इसके बावजूद खाद की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित नहीं हो पा रही है।
किसानों ने जिला प्रशासन एवं कृषि विभाग के अधिकारियों से उनियारा क्षेत्र में यूरिया खाद की पर्याप्त आपूर्ति करवाने, दुकानों पर नियमित रूप से खाद उपलब्ध करवाने और वितरण व्यवस्था को सुचारू बनाने की मांग की है, ताकि किसानों को खाद के लिए घंटों लाइन में खड़ा नहीं रहना पड़े और उन्हें खाली हाथ वापस नहीं लौटना पड़े।

oplus_8388608

oplus_140509184
oplus_8388608

और पढ़ें

शादी की वर्षगांठ पर पत्नी ने पति को दिया जिंदगी का अनमोल उपहार, किडनी दान कर बचाई जान, पति की दोनों किडनियां खराब होने से छह महीने से चल रहा था डायलिसिस, पत्नी सपना जैन ने किडनी दान कर पेश की प्रेम, त्याग और समर्पण की अनूठी मिसाल

फेसबुक पर आए App Lock VIP लिंक को खोलते ही खाते से निकले 83 हजार 500 रुपए, साइबर ठगी का शिकार हुआ युवक, मोबाइल पर फेसबुक चला रहा था पीड़ित, अनजान लिंक खोलते ही पंजाब नेशनल बैंक के खाते से पार हुई रकम, पुलिस थाने और साइबर पोर्टल पर दर्ज कराई शिकायत

बनेठा में बंदरों के उत्पात से परेशान ग्रामीण, छतों पर लकड़ी लेकर दे रहे पहरा, बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा को लेकर बढ़ी चिंता, घरों की छतों पर बंदरों की आवाजाही से लोग भयभीत, वन विभाग से पकड़ने की मांग

महाविद्यालय के प्राचार्य से अभद्र व्यवहार का मामला गरमाया, पार्षदों ने एसडीएम कार्यालय पहुंचकर सौंपा ज्ञापन, निर्धारित स्टॉपेज पर रोडवेज बस रोकने को लेकर हुआ था विवाद, चालक और पुलिसकर्मी की भूमिका की निष्पक्ष जांच करवाकर कार्रवाई की मांग

उनियारा में 25 नवंबर से बदलेगा पेयजल सप्लाई का समय, सर्दी को देखते हुए जलदाय विभाग ने लिया निर्णय, प्रथम जोन में सुबह 5 से 6 बजे तक और द्वितीय जोन में 6 से 7 बजे तक होगी जलापूर्ति, उपभोक्ताओं को निर्धारित समय पर मिलेगा पानी

वैकुंठ चतुर्दशी पर मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु, तुलसी दल और बिल्व पत्र से हुआ हरि-हर मिलन बांकेबिहारी बाईजी मंदिर में विष्णुजी को अर्पित किए बिल्व पत्र, शिवजी को चढ़ाए 108 तुलसी दल, रघुनाथ मंदिर में महिलाओं ने की सामूहिक पूजा-अर्चना और दीपदान