उनियारा
श्री दिगंबर जैन सुखोदय अतिशय तीर्थ क्षेत्र सुथड़ा पर अष्टानिका महापर्व का दूसरे दिन बड़ी श्रद्धा और भक्ति के साथ शुरू हुआ प्रबंध कमेटी अध्यक्ष महावीर प्रसाद पराणा एवं संतु कुमार जैन ने बताया कि जैन समाज का अष्टान्हिका महापर्व एक अनादि-निधन (शाश्वत) और बेहद पवित्र उत्सव है, अष्टानिका महापर्व जैन धर्म के अत्यंत पवित्र और पुण्यदायक पर्वों में से एक है। शास्त्रों के अनुसार इन दिनों देवगण नन्दीश्वर द्वीप में स्थित जिनालयों में तीर्थंकर भगवान की विशेष पूजा-अर्चना करते हैं। उसी भावना से पृथ्वी पर भी श्रद्धालु भगवान की आराधना करते हैं।अष्टानिका महापर्व का महत्व आत्मशुद्धि, संयम, तप और भक्ति का संदेश देता है।इन आठ दिनों में जिनेन्द्र भगवान का अभिषेक, शांतिधारा, अष्टद्रव्य पूजन, भक्तामर पाठ, विधान, स्वाध्याय और दान का विशेष महत्व है।यह पर्व आत्मकल्याण, कषायों की शांति और सम्यक् श्रद्धा को दृढ़ करने का श्रेष्ठ अवसर है।अष्टानिका महापर्व में प्राप्त होने वाला पुण्य जिनेन्द्र भगवान की भक्ति से अनंत पुण्य का बंध होता है।
अभिषेक एवं शांतिधारा करने से मन की शांति, मंगल और आध्यात्मिक उन्नति होती है।
पूजन, जप, तप और स्वाध्याय से कर्मों की निर्जरा में सहायक पुण्य अर्जित होता है नंदीश्वर द्वीप की आराधना चूंकि मनुष्य नंदीश्वर द्वीप नहीं जा सकते, इसलिए श्रावक पृथ्वी पर ही मंदिरों में इस द्वीप की रचना (नंदीश्वर रचना) कर भाव वंदना शुरू करते हैं। शास्त्री हिमांशु जैन ने कार्यक्रम की शुरुआत मंगलाष्टक अभिषेक शांति धारा से की गई वार्षिक शांतिधारा पुण्यार्जक मंजू देवी रमेश चंद रौनक सर्राफ निवाई पांडुक शिला शांतिधारा प्रथम शांतिधारा तेजमल जैन महेन्द्र जैन रोहित कुमार अखिल कुमार बनेठा द्वारा की गई भक्तामर संयोजक हुक्मचंद शहर वाले एवं नाथूलाल जैन बनेठा ने बताया कि 6:45 बजे भक्तमर दीपार्चना की गई जिसके पुण्याजक परिवार एवं भक्तामर मंडल बनेठा द्वारा भक्तामर दिपार्चना की गई और अष्टानिका महापर्व का दूसरा दिन बड़ी श्रद्धा भक्ति के साथ संपन्न हुआ