शादी की वर्षगांठ पर पत्नी ने पति को दिया जिंदगी का अनमोल उपहार, किडनी दान कर बचाई जान, पति की दोनों किडनियां खराब होने से छह महीने से चल रहा था डायलिसिस, पत्नी सपना जैन ने किडनी दान कर पेश की प्रेम, त्याग और समर्पण की अनूठी मिसाल फेसबुक पर आए App Lock VIP लिंक को खोलते ही खाते से निकले 83 हजार 500 रुपए, साइबर ठगी का शिकार हुआ युवक, मोबाइल पर फेसबुक चला रहा था पीड़ित, अनजान लिंक खोलते ही पंजाब नेशनल बैंक के खाते से पार हुई रकम, पुलिस थाने और साइबर पोर्टल पर दर्ज कराई शिकायत बनेठा में बंदरों के उत्पात से परेशान ग्रामीण, छतों पर लकड़ी लेकर दे रहे पहरा, बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा को लेकर बढ़ी चिंता, घरों की छतों पर बंदरों की आवाजाही से लोग भयभीत, वन विभाग से पकड़ने की मांग कार्तिक पूर्णिमा पर महिलाओं ने लगाई श्रद्धा की डुबकी, किया दीपदान बीसलपुर, मांडकला, पुष्कर सहित विभिन्न धार्मिक स्थलों पर पहुंचीं महिलाएं, मंदिरों में की पूजा-अर्चना अष्टानिका महापर्व के आठवें दिवस पर श्रद्धालुओं ने किया पुण्य संचय धर्माराधना से गुंजा सुखोदय तीर्थ क्षेत्र महाविद्यालय के प्राचार्य से अभद्र व्यवहार का मामला गरमाया, पार्षदों ने एसडीएम कार्यालय पहुंचकर सौंपा ज्ञापन, निर्धारित स्टॉपेज पर रोडवेज बस रोकने को लेकर हुआ था विवाद, चालक और पुलिसकर्मी की भूमिका की निष्पक्ष जांच करवाकर कार्रवाई की मांग

सुखोदय अतिशय तीर्थ क्षेत्र में अष्टान्हिका महापर्व का शुभारंभ, अभिषेक-शांतिधारा व भक्तामर दीपार्चना हुई

Share Now:

उनियारा
सूथड़ा स्थित श्री दिगंबर जैन सुखोदय अतिशय तीर्थ क्षेत्र में अष्टान्हिका महापर्व का शुभारंभ श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ हुआ। महापर्व के प्रथम दिन विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया। सुबह मंगलाष्टक के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इसके बाद भगवान का अभिषेक, शांतिधारा और पूजन किया गया। पूरे तीर्थ क्षेत्र में धार्मिक मंत्रोच्चार और भक्ति का वातावरण बना रहा।
प्रबंध कमेटी अध्यक्ष महावीर प्रसाद पराणा एवं संतु कुमार जैन ने बताया कि अष्टान्हिका महापर्व जैन धर्म का अनादिनिधन एवं शाश्वत पर्व है। यह पर्व वर्ष में तीन बार आषाढ़, कार्तिक और फाल्गुन मास में शुक्ल पक्ष की अष्टमी से पूर्णिमा तक आठ दिनों के लिए मनाया जाता है। इस दौरान श्रावक-श्राविकाएं धर्म आराधना, पूजा-पाठ, व्रत, उपवास और स्वाध्याय के माध्यम से आत्मशुद्धि एवं कर्म निर्जरा की भावना रखते हैं। उन्होंने बताया कि जैन मान्यताओं के अनुसार अष्टान्हिका पर्व के दौरान देवगण मध्यलोक स्थित नंदीश्वर द्वीप के 52 अकृत्रिम जिनालयों में विराजमान जिनेंद्र भगवान की आराधना करते हैं। मनुष्य वहां नहीं पहुंच सकते, इसलिए पृथ्वी पर ही जिनालयों में नंदीश्वर द्वीप की रचना कर विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। इस अवसर पर सिद्धचक्र महामंडल विधान एवं नंदीश्वर विधान जैसे धार्मिक अनुष्ठान भी किए जाते हैं।
शास्त्री हिमांशु जैन के सान्निध्य में वार्षिक शांतिधारा का पुण्यार्जन मंजू देवी एवं रमेश चंद रौनक सर्राफ ने किया। वहीं पांडुक शिला पर शांतिधारा का पुण्यार्जन प्रदीप कुमार एवं आदिश कुमार आशी मेहंदी वाले उनियारा की ओर से किया गया।
भक्तामर के संयोजक हुक्मचंद जैन एवं नाथूलाल जैन बनेठा ने बताया कि शाम 6:45 बजे भक्तामर मंडल ककोड़ की ओर से भक्तामर दीपार्चना का आयोजन किया गया। इसमें श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से भाग लिया। महापर्व के प्रथम दिन आयोजित सभी धार्मिक कार्यक्रम श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुए।

और पढ़ें

शादी की वर्षगांठ पर पत्नी ने पति को दिया जिंदगी का अनमोल उपहार, किडनी दान कर बचाई जान, पति की दोनों किडनियां खराब होने से छह महीने से चल रहा था डायलिसिस, पत्नी सपना जैन ने किडनी दान कर पेश की प्रेम, त्याग और समर्पण की अनूठी मिसाल

फेसबुक पर आए App Lock VIP लिंक को खोलते ही खाते से निकले 83 हजार 500 रुपए, साइबर ठगी का शिकार हुआ युवक, मोबाइल पर फेसबुक चला रहा था पीड़ित, अनजान लिंक खोलते ही पंजाब नेशनल बैंक के खाते से पार हुई रकम, पुलिस थाने और साइबर पोर्टल पर दर्ज कराई शिकायत

बनेठा में बंदरों के उत्पात से परेशान ग्रामीण, छतों पर लकड़ी लेकर दे रहे पहरा, बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा को लेकर बढ़ी चिंता, घरों की छतों पर बंदरों की आवाजाही से लोग भयभीत, वन विभाग से पकड़ने की मांग

महाविद्यालय के प्राचार्य से अभद्र व्यवहार का मामला गरमाया, पार्षदों ने एसडीएम कार्यालय पहुंचकर सौंपा ज्ञापन, निर्धारित स्टॉपेज पर रोडवेज बस रोकने को लेकर हुआ था विवाद, चालक और पुलिसकर्मी की भूमिका की निष्पक्ष जांच करवाकर कार्रवाई की मांग

उनियारा में 25 नवंबर से बदलेगा पेयजल सप्लाई का समय, सर्दी को देखते हुए जलदाय विभाग ने लिया निर्णय, प्रथम जोन में सुबह 5 से 6 बजे तक और द्वितीय जोन में 6 से 7 बजे तक होगी जलापूर्ति, उपभोक्ताओं को निर्धारित समय पर मिलेगा पानी

वैकुंठ चतुर्दशी पर मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु, तुलसी दल और बिल्व पत्र से हुआ हरि-हर मिलन बांकेबिहारी बाईजी मंदिर में विष्णुजी को अर्पित किए बिल्व पत्र, शिवजी को चढ़ाए 108 तुलसी दल, रघुनाथ मंदिर में महिलाओं ने की सामूहिक पूजा-अर्चना और दीपदान