शादी की वर्षगांठ पर पत्नी ने पति को दिया जिंदगी का अनमोल उपहार, किडनी दान कर बचाई जान, पति की दोनों किडनियां खराब होने से छह महीने से चल रहा था डायलिसिस, पत्नी सपना जैन ने किडनी दान कर पेश की प्रेम, त्याग और समर्पण की अनूठी मिसाल फेसबुक पर आए App Lock VIP लिंक को खोलते ही खाते से निकले 83 हजार 500 रुपए, साइबर ठगी का शिकार हुआ युवक, मोबाइल पर फेसबुक चला रहा था पीड़ित, अनजान लिंक खोलते ही पंजाब नेशनल बैंक के खाते से पार हुई रकम, पुलिस थाने और साइबर पोर्टल पर दर्ज कराई शिकायत बनेठा में बंदरों के उत्पात से परेशान ग्रामीण, छतों पर लकड़ी लेकर दे रहे पहरा, बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा को लेकर बढ़ी चिंता, घरों की छतों पर बंदरों की आवाजाही से लोग भयभीत, वन विभाग से पकड़ने की मांग कार्तिक पूर्णिमा पर महिलाओं ने लगाई श्रद्धा की डुबकी, किया दीपदान बीसलपुर, मांडकला, पुष्कर सहित विभिन्न धार्मिक स्थलों पर पहुंचीं महिलाएं, मंदिरों में की पूजा-अर्चना अष्टानिका महापर्व के आठवें दिवस पर श्रद्धालुओं ने किया पुण्य संचय धर्माराधना से गुंजा सुखोदय तीर्थ क्षेत्र महाविद्यालय के प्राचार्य से अभद्र व्यवहार का मामला गरमाया, पार्षदों ने एसडीएम कार्यालय पहुंचकर सौंपा ज्ञापन, निर्धारित स्टॉपेज पर रोडवेज बस रोकने को लेकर हुआ था विवाद, चालक और पुलिसकर्मी की भूमिका की निष्पक्ष जांच करवाकर कार्रवाई की मांग

गोपाष्टमी पर गौशाला में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, गौ माता का पूजन कर किया सेवा का संकल्प

Share Now:

उनियारा
गोपाष्टमी का पर्व शहर में श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर खतौली रोड स्थित श्री गोवर्धन संवर्धन गौशाला में गौ माता का विधि-विधान से पूजन किया गया। सुबह से ही गौशाला में श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया, जहां माताओं-बहनों, पुरुषों और युवाओं सहित सैकड़ों लोगों ने गौ माता के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर गौ माता को हरा चारा, दलिया और गुड़ खिलाकर आरती की गई। श्रद्धालुओं ने गौ माता की सेवा और संरक्षण का संकल्प लेते हुए धार्मिक परंपराओं के अनुसार पर्व मनाया। कार्यक्रम में सुबह अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश (एडीजे) दीपक कुमार सोनी भी गौशाला पहुंचे। उन्होंने गौ माता का पूजन कर हरा चारा, गुड़ और दलिया खिलाया तथा गौ सेवा के महत्व को बताया। गोपाष्टमी के अवसर पर गौशाला परिसर में धार्मिक आयोजनों का भी विशेष आयोजन किया गया। महिला मंडल की ओर से सत्संग और भजन-कीर्तन प्रस्तुत किए गए। वहीं श्री चारभुजा नाथ गीता सत्संग समिति की ओर से गीता पाठ किया गया तथा हरे राम-हरे कृष्णा महामंत्र का संकीर्तन हुआ। भजनों और कीर्तन से गौशाला परिसर भक्तिमय हो गया। कार्यक्रम में उनियारा शहर के साथ आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। गौशाला समिति के पदाधिकारी, महिला मंडल की सदस्याएं और गौसेवा से जुड़े कार्यकर्ता पूरे आयोजन में उपस्थित रहे। श्रद्धालुओं ने गौ माता की सेवा को धार्मिक आस्था के साथ-साथ समाज का महत्वपूर्ण दायित्व बताते हुए नियमित रूप से गौशाला में सहयोग करने का आह्वान किया।

और पढ़ें

शादी की वर्षगांठ पर पत्नी ने पति को दिया जिंदगी का अनमोल उपहार, किडनी दान कर बचाई जान, पति की दोनों किडनियां खराब होने से छह महीने से चल रहा था डायलिसिस, पत्नी सपना जैन ने किडनी दान कर पेश की प्रेम, त्याग और समर्पण की अनूठी मिसाल

फेसबुक पर आए App Lock VIP लिंक को खोलते ही खाते से निकले 83 हजार 500 रुपए, साइबर ठगी का शिकार हुआ युवक, मोबाइल पर फेसबुक चला रहा था पीड़ित, अनजान लिंक खोलते ही पंजाब नेशनल बैंक के खाते से पार हुई रकम, पुलिस थाने और साइबर पोर्टल पर दर्ज कराई शिकायत

बनेठा में बंदरों के उत्पात से परेशान ग्रामीण, छतों पर लकड़ी लेकर दे रहे पहरा, बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा को लेकर बढ़ी चिंता, घरों की छतों पर बंदरों की आवाजाही से लोग भयभीत, वन विभाग से पकड़ने की मांग

महाविद्यालय के प्राचार्य से अभद्र व्यवहार का मामला गरमाया, पार्षदों ने एसडीएम कार्यालय पहुंचकर सौंपा ज्ञापन, निर्धारित स्टॉपेज पर रोडवेज बस रोकने को लेकर हुआ था विवाद, चालक और पुलिसकर्मी की भूमिका की निष्पक्ष जांच करवाकर कार्रवाई की मांग

उनियारा में 25 नवंबर से बदलेगा पेयजल सप्लाई का समय, सर्दी को देखते हुए जलदाय विभाग ने लिया निर्णय, प्रथम जोन में सुबह 5 से 6 बजे तक और द्वितीय जोन में 6 से 7 बजे तक होगी जलापूर्ति, उपभोक्ताओं को निर्धारित समय पर मिलेगा पानी

वैकुंठ चतुर्दशी पर मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु, तुलसी दल और बिल्व पत्र से हुआ हरि-हर मिलन बांकेबिहारी बाईजी मंदिर में विष्णुजी को अर्पित किए बिल्व पत्र, शिवजी को चढ़ाए 108 तुलसी दल, रघुनाथ मंदिर में महिलाओं ने की सामूहिक पूजा-अर्चना और दीपदान