उनियारा
उनियारा शहर स्थित कामधेनु गोपाल गौशाला में रविवार को धार्मिक आस्था और भक्ति का माहौल देखने को मिला। गौशाला परिसर में तीन दिवसीय नानी बाई रो मायरो एवं नरसी जी की कथा का शुभारंभ कथा वाचक श्री लव कुश शरण जी महाराज के मुखारविंद से हुआ। कथा के पहले दिन बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालुओं एवं गो भक्तों ने पहुंचकर कथा श्रवण किया और धर्मलाभ प्राप्त किया।
कथा के आयोजन को लेकर गौशाला परिसर में विशेष सजावट की गई तथा धार्मिक प्रसंगों पर आधारित कई आकर्षक झांकियां सजाई गईं। झांकियों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। कथा के दौरान भक्ति संगीत और धार्मिक प्रसंगों के माध्यम से भगवान की भक्ति, श्रद्धा, समर्पण एवं भक्त नरसी जी के जीवन से जुड़े प्रसंगों का वर्णन किया गया। कथा वाचक महाराज श्री ने नानी बाई रो मायरो के प्रसंगों का भावपूर्ण वर्णन करते हुए बताया कि सच्चे मन से की गई भगवान की भक्ति और अटूट विश्वास से जीवन में आने वाली कठिनाइयों का सामना करने की शक्ति मिलती है। कथा के दौरान श्रद्धालु भजनों और धार्मिक प्रसंगों में भावविभोर नजर आए।
भीम सिंह गौड़, देवेंद्र सिंह हाड़ा सहित कई
आयोजकों ने बताया कि यह धार्मिक कथा 17 नवंबर तक कामधेनु गोपाल गौशाला उनियारा में आयोजित की जा रही है। तीन दिवसीय आयोजन में प्रतिदिन श्रद्धालु कथा का श्रवण कर सकेंगे। वहीं 17 नवंबर को कथा की पूर्णाहुति के बाद गोपाष्टमी के पावन अवसर पर अन्नकूट महाप्रसाद का आयोजन रखा गया है। इसमें श्रद्धालुओं एवं गो भक्तों के लिए प्रसादी की व्यवस्था रहेगी। धार्मिक आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह बना हुआ है।
