शादी की वर्षगांठ पर पत्नी ने पति को दिया जिंदगी का अनमोल उपहार, किडनी दान कर बचाई जान, पति की दोनों किडनियां खराब होने से छह महीने से चल रहा था डायलिसिस, पत्नी सपना जैन ने किडनी दान कर पेश की प्रेम, त्याग और समर्पण की अनूठी मिसाल फेसबुक पर आए App Lock VIP लिंक को खोलते ही खाते से निकले 83 हजार 500 रुपए, साइबर ठगी का शिकार हुआ युवक, मोबाइल पर फेसबुक चला रहा था पीड़ित, अनजान लिंक खोलते ही पंजाब नेशनल बैंक के खाते से पार हुई रकम, पुलिस थाने और साइबर पोर्टल पर दर्ज कराई शिकायत बनेठा में बंदरों के उत्पात से परेशान ग्रामीण, छतों पर लकड़ी लेकर दे रहे पहरा, बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा को लेकर बढ़ी चिंता, घरों की छतों पर बंदरों की आवाजाही से लोग भयभीत, वन विभाग से पकड़ने की मांग कार्तिक पूर्णिमा पर महिलाओं ने लगाई श्रद्धा की डुबकी, किया दीपदान बीसलपुर, मांडकला, पुष्कर सहित विभिन्न धार्मिक स्थलों पर पहुंचीं महिलाएं, मंदिरों में की पूजा-अर्चना अष्टानिका महापर्व के आठवें दिवस पर श्रद्धालुओं ने किया पुण्य संचय धर्माराधना से गुंजा सुखोदय तीर्थ क्षेत्र महाविद्यालय के प्राचार्य से अभद्र व्यवहार का मामला गरमाया, पार्षदों ने एसडीएम कार्यालय पहुंचकर सौंपा ज्ञापन, निर्धारित स्टॉपेज पर रोडवेज बस रोकने को लेकर हुआ था विवाद, चालक और पुलिसकर्मी की भूमिका की निष्पक्ष जांच करवाकर कार्रवाई की मांग

सूथड़ा सुखोदय तीर्थ पर श्रद्धा और भक्ति के साथ पहुंची विशाल जैन पैदल यात्रा, भजनों की धुन पर भक्तिमय हुआ माहौल,उनियारा के श्री दिगंबर जैन चैत्यालय मंदिर से रवाना हुई यात्रा, तीर्थ क्षेत्र पहुंचने पर प्रबंध कमेटी ने तिलक-माला और दुपट्टा पहनाकर किया स्वागत, बच्चों ने भी उत्साह से लिया भाग

Share Now:

उनियारा

 

उनियारा शहर में जैन समाज की ओर से धार्मिक आस्था, श्रद्धा और उत्साह के साथ शनिवार को सुबह 5 बजे श्री दिगंबर जैन सुखोदय अतिशय तीर्थ क्षेत्र सुथड़ा के लिए विशाल पैदल यात्रा निकाली गई। श्री दिगंबर जैन चैत्यालय मंदिर उनियारा से सुबह विधिवत पूजा-अर्चना के बाद यात्रा का शुभारंभ हुआ। यात्रा में शामिल श्रद्धालु भजन-कीर्तन करते हुए और भगवान के जयकारे लगाते हुए सुखोदय तीर्थ क्षेत्र सुथड़ा पहुंचे। पूरे मार्ग में भक्तिमय वातावरण बना रहा। पैदल यात्रा में महिलाओं, पुरुषों के साथ छोटे बच्चों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। बच्चों में भी यात्रा को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला।
सुखोदय अतिशय तीर्थ क्षेत्र पहुंचने पर तीर्थ क्षेत्र प्रबंध कमेटी की ओर से यात्रियों का माला, दुपट्टा पहनाकर एवं तिलक लगाकर आत्मीय स्वागत-सम्मान किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान के दर्शन कर धर्मलाभ प्राप्त किया।
प्रबंध कमेटी अध्यक्ष महावीर प्रसाद पराना एवं संतु कुमार जैन ने बताया कि जैन धर्म में पैदल तीर्थ यात्रा का विशेष आध्यात्मिक एवं धार्मिक महत्व है। जैन दर्शन में इसे केवल एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचने का माध्यम नहीं, बल्कि अहिंसा, तपस्या, संयम और कर्म निर्जरा का महत्वपूर्ण साधन माना गया है। जैन धर्म का मूल सिद्धांत अहिंसा परमो धर्म है। पैदल यात्रा के दौरान श्रद्धालु प्रत्येक कदम सावधानीपूर्वक रखते हुए सूक्ष्म जीवों की रक्षा का भाव रखते हैं। इसे ईर्या समिति कहा जाता है।उन्होंने बताया कि तीर्थ यात्रा के दौरान पैदल चलने से शरीर को होने वाला कष्ट तपस्या का स्वरूप माना जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार इस प्रकार के तप से आत्मा पर संचित कर्मों की निर्जरा होती है और व्यक्ति आध्यात्मिक उन्नति की ओर अग्रसर होता है। इसके साथ ही पैदल यात्रा व्यक्ति को अपरिग्रह, त्याग और सादगी का अभ्यास भी कराती है। यात्रा के दौरान भौतिक सुख-सुविधाओं से दूर रहकर सीमित साधनों में जीवन व्यतीत करने से लोभ और मोह का त्याग करने की प्रेरणा मिलती है। इस अवसर पर शास्त्री हिमांशु जैन के निर्देशन में सर्वप्रथम मंगलाष्टक के साथ धार्मिक कार्यक्रमों की शुरुआत हुई। इसके बाद विधि-विधान एवं मंत्रोच्चार के साथ नित्य अभिषेक और शांतिधारा संपन्न कराई गई। वार्षिक शांतिधारा का पुण्यार्जन मंजू देवी एवं रमेशचंद रौनक सर्राफ निवाई वालों की ओर से किया गया। मूलनायक भगवान की प्रथम शांतिधारा का पुण्यार्जन लाडदेवी, भागचंद, विमल, प्रकाश एवं चांदवाड़ परिवार उनियारा की ओर से तथा द्वितीय शांतिधारा का पुण्यार्जन रूपचंद, चंद्रप्रकाश, महावीर प्रसाद एवं मनीष खुटवाले परिवार उनियारा की ओर से किया गया। इसी प्रकार पांडुकशिला की प्रथम शांतिधारा का पुण्यार्जन महावीर प्रसाद, विनोद कुमार एवं मनोज कुमार ढिकोलिया परिवार की ओर से तथा द्वितीय शांतिधारा का पुण्यार्जन गोपाल लाल,ललित एवं सुनील शहरवाले परिवार उनियारा की ओर से किया गया।इसके बाद देव-शास्त्र-गुरु एवं 24 भगवान सहित मूलनायक भगवान की विधिवत पूजा-अर्चना की गई। श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव के साथ पूजा में भाग लेकर सुख-समृद्धि और मंगलकामनाओं के साथ धर्मलाभ प्राप्त किया।
वहीं भक्तामर दीपार्चना के संयोजक हुकुमचंद जैन एवं नाथूलाल जैन बनेठा ने बताया कि शाम 6:45 बजे से पुण्यार्जक परिवार एवं भक्तामर मंडल उनियारा के संयुक्त तत्वावधान में भक्तामर दीपार्चना का आयोजन किया गया। इसमें श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव के साथ हिस्सा लिया। धार्मिक अनुष्ठानों और भजनों के माध्यम से पूरा तीर्थ क्षेत्र भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास से सराबोर रहा। पैदल यात्रा एवं धार्मिक आयोजनों में जैन समाज के लोगों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।

और पढ़ें

शादी की वर्षगांठ पर पत्नी ने पति को दिया जिंदगी का अनमोल उपहार, किडनी दान कर बचाई जान, पति की दोनों किडनियां खराब होने से छह महीने से चल रहा था डायलिसिस, पत्नी सपना जैन ने किडनी दान कर पेश की प्रेम, त्याग और समर्पण की अनूठी मिसाल

फेसबुक पर आए App Lock VIP लिंक को खोलते ही खाते से निकले 83 हजार 500 रुपए, साइबर ठगी का शिकार हुआ युवक, मोबाइल पर फेसबुक चला रहा था पीड़ित, अनजान लिंक खोलते ही पंजाब नेशनल बैंक के खाते से पार हुई रकम, पुलिस थाने और साइबर पोर्टल पर दर्ज कराई शिकायत

बनेठा में बंदरों के उत्पात से परेशान ग्रामीण, छतों पर लकड़ी लेकर दे रहे पहरा, बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा को लेकर बढ़ी चिंता, घरों की छतों पर बंदरों की आवाजाही से लोग भयभीत, वन विभाग से पकड़ने की मांग

महाविद्यालय के प्राचार्य से अभद्र व्यवहार का मामला गरमाया, पार्षदों ने एसडीएम कार्यालय पहुंचकर सौंपा ज्ञापन, निर्धारित स्टॉपेज पर रोडवेज बस रोकने को लेकर हुआ था विवाद, चालक और पुलिसकर्मी की भूमिका की निष्पक्ष जांच करवाकर कार्रवाई की मांग

उनियारा में 25 नवंबर से बदलेगा पेयजल सप्लाई का समय, सर्दी को देखते हुए जलदाय विभाग ने लिया निर्णय, प्रथम जोन में सुबह 5 से 6 बजे तक और द्वितीय जोन में 6 से 7 बजे तक होगी जलापूर्ति, उपभोक्ताओं को निर्धारित समय पर मिलेगा पानी

वैकुंठ चतुर्दशी पर मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु, तुलसी दल और बिल्व पत्र से हुआ हरि-हर मिलन बांकेबिहारी बाईजी मंदिर में विष्णुजी को अर्पित किए बिल्व पत्र, शिवजी को चढ़ाए 108 तुलसी दल, रघुनाथ मंदिर में महिलाओं ने की सामूहिक पूजा-अर्चना और दीपदान