उनियारा 

श्री मुनिसुव्रतनाथ दिगंबर जैन सुखोदय अतिशय तीर्थ क्षेत्र, सूथड़ा में चल रहे पावन अष्टानिका महापर्व के सातवे दिवस पर श्रद्धालुओं ने अत्यंत श्रद्धा, भक्ति एवं उत्साह के साथ धर्माराधना कर पुण्य का संचय किया प्रबंध कमेटी अध्यक्ष महावीर प्रसाद पराना एवं संतु कुमार जैन ने बताया कि जैन धर्म में अष्टाह्निका महापर्व की चतुर्दशी तिथि को विशेष रूप से परम पावन, पुण्यदायी और आध्यात्मिक साधना के चरम का दिन माना जाता है।अष्टाह्निका जैसे महापर्व के दौरान चतुर्दशी आती है, तो इसका धार्मिक और आध्यात्मिक फल कई गुना बढ़ जाता है आगम और ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, चतुर्दशी के दिन ब्रह्मांड में एक विशेष प्रकार की सात्विक ऊर्जा और पवित्रता व्याप्त होती है, जिससे इस दिन किए गए शुभ कार्यों, पूजा और व्रत का फल अनंत गुना मिलता हे
देवों का तीर्थाटन. अष्टाह्निका के आठ दिनों में चारों निकाय के देव मध्य लोक के आठवें द्वीप नंदीश्वर द्वीप में जाकर 52 अकृत्रिम जिनालयों की अखंड आराधना करते हे मनुष्य मानुषोत्तर पर्वत को पार कर नंदीश्वर द्वीप नहीं जा सकते, इसलिए वे स्थानीय मंदिरों या तीर्थ क्षेत्रों में रहकर चतुर्दशी के दिन विशेष भक्ति भाव से उन जिनालयों की आराधना और अभिषेक करते हे चतुर्दशी (पर्व का सातवाँ दिन) इस अनुष्ठान के प्रमुख और अंतिम चरणों में से एक होता है, जहाँ भक्त विशेष अर्घ्य समर्पित कर आठ कर्मों से मुक्त ‘सिद्ध परमेष्ठी’ के गुणों की आराधना करते हैं। प्रबंध कमेटी मनोज जैन ने बताया कि शास्त्री हिमांशु जैन ने कार्यक्रम की शुरुआत मंगलाष्टक अभिषेक शांति धारा से की गई वार्षिक शांतिधारा पुण्यार्जक मंजू देवी रमेश चंद रौनक सर्राफ निवाई तीर्थ रक्षक महावीर प्रसाद गजेंद्र कुमार आदिस कुमार सवाई माधोपुर पांडूशीला शांतिधारा पुण्यार्जक महावीर प्रसाद नंदलाल आशीष कुमार मेहंदी वाले द्वितीय शांतिधारा तेजमल जैन घासीलाल जैन सन्तु कुमार जैन समयक जैन द्वारा की गई भक्तामर संयोजक हुक्मचंद शहर वाले एवं नरेंद्र जैन बनेठा ने बताया कि 6:45 बजे भक्तामर दीपार्चना की गई जिसके पुण्याजक परिवार प्रथम लालचंद श्यामा देवी शिवाड़ द्वितीय लालचंद ताराचंद शिवाड़ टीकमचंद श्यामलाल सार्थक जैन टोंक चतुर्थ पुण्यार्जक प्रवीण जैन सुनीता जैन जयपुर एवं सोमवार भक्तामर मंडल उनियारा द्वारा भक्तामर दिपार्चना की गई और अष्टानिका महापर्व का सातवे दिन बड़ी श्रद्धा भक्ति के साथ संपन्न हुआ