शादी की वर्षगांठ पर पत्नी ने पति को दिया जिंदगी का अनमोल उपहार, किडनी दान कर बचाई जान, पति की दोनों किडनियां खराब होने से छह महीने से चल रहा था डायलिसिस, पत्नी सपना जैन ने किडनी दान कर पेश की प्रेम, त्याग और समर्पण की अनूठी मिसाल फेसबुक पर आए App Lock VIP लिंक को खोलते ही खाते से निकले 83 हजार 500 रुपए, साइबर ठगी का शिकार हुआ युवक, मोबाइल पर फेसबुक चला रहा था पीड़ित, अनजान लिंक खोलते ही पंजाब नेशनल बैंक के खाते से पार हुई रकम, पुलिस थाने और साइबर पोर्टल पर दर्ज कराई शिकायत बनेठा में बंदरों के उत्पात से परेशान ग्रामीण, छतों पर लकड़ी लेकर दे रहे पहरा, बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा को लेकर बढ़ी चिंता, घरों की छतों पर बंदरों की आवाजाही से लोग भयभीत, वन विभाग से पकड़ने की मांग कार्तिक पूर्णिमा पर महिलाओं ने लगाई श्रद्धा की डुबकी, किया दीपदान बीसलपुर, मांडकला, पुष्कर सहित विभिन्न धार्मिक स्थलों पर पहुंचीं महिलाएं, मंदिरों में की पूजा-अर्चना अष्टानिका महापर्व के आठवें दिवस पर श्रद्धालुओं ने किया पुण्य संचय धर्माराधना से गुंजा सुखोदय तीर्थ क्षेत्र महाविद्यालय के प्राचार्य से अभद्र व्यवहार का मामला गरमाया, पार्षदों ने एसडीएम कार्यालय पहुंचकर सौंपा ज्ञापन, निर्धारित स्टॉपेज पर रोडवेज बस रोकने को लेकर हुआ था विवाद, चालक और पुलिसकर्मी की भूमिका की निष्पक्ष जांच करवाकर कार्रवाई की मांग

सोमवार को मनाई जाएगी बैकुंठ चतुर्दशी, विष्णु-शिव पूजन का विशेष महत्व,हरि-हर मिलन के रूप में जाना जाता है पर्व, स्नान-दान, जप, तप और दीपदान से मिलेगा पुण्य लाभ

Share Now:

उनियारा।
कार्तिक मास के प्रमुख धार्मिक पर्वों में शामिल बैकुंठ चतुर्दशी सोमवार को श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाई जाएगी। हिंदू धर्म में इस पर्व का विशेष धार्मिक महत्व है। इसे हरि-हर मिलन के नाम से भी जाना जाता है। हरि भगवान विष्णु का नाम है, जबकि हर भगवान शिव को कहा जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन भगवान विष्णु और भगवान शिव की संयुक्त आराधना करने से विशेष पुण्य फल की प्राप्ति होती है। कार्तिक मास में स्नान, दान, जप, तप और दीपदान का महत्व होने से इस पर्व का धार्मिक महत्व और बढ़ जाता है।
शास्त्री स्वरूप नारायण गंगवारिया के अनुसार बैकुंठ चतुर्दशी भगवान विष्णु और भगवान शिव के बीच एकात्म भाव तथा परस्पर सम्मान का प्रतीक है। इस दिन श्रद्धालु भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना करने के साथ भगवान शिव का जलाभिषेक और पूजन करते हैं। मान्यता है कि सच्चे मन से दोनों देवों की आराधना करने से सुख-समृद्धि, शांति और मोक्ष की प्राप्ति का आशीर्वाद मिलता है।

भगवान विष्णु ने शिव को अर्पित किया था अपना नेत्र

बैकुंठ चतुर्दशी से जुड़ी पौराणिक कथा के अनुसार एक बार भगवान विष्णु ने भगवान शिव की आराधना का संकल्प लिया। पूजा के दौरान उन्होंने शिवजी को एक हजार कमल पुष्प अर्पित करने का निश्चय किया। भगवान शिव ने उनकी भक्ति की परीक्षा लेने के लिए एक कमल पुष्प कम कर दिया। जब भगवान विष्णु को एक कमल कम मिला तो उन्होंने अपना एक नेत्र अर्पित करने का संकल्प लिया। भगवान विष्णु को कमलनयन भी कहा जाता है। उनकी अनन्य भक्ति से प्रसन्न होकर भगवान शिव प्रकट हुए और उन्हें सुदर्शन चक्र प्रदान किया। इसी पौराणिक प्रसंग के कारण इस दिन भगवान विष्णु और भगवान शिव दोनों की पूजा का विशेष महत्व माना जाता है।

स्नान-दान और दीपदान की रहेगी विशेष महिमा

कार्तिक मास को हिंदू धर्म में अत्यंत पवित्र माना गया है। इस महीने में ब्रह्म मुहूर्त में स्नान, भगवान विष्णु का स्मरण, तुलसी पूजन और दीपदान करने की परंपरा है। बैकुंठ चतुर्दशी पर श्रद्धालु सुबह स्नान कर स्वच्छ वस्त्र धारण करेंगे और भगवान विष्णु एवं भगवान शिव की पूजा-अर्चना करेंगे। इस दिन अन्नदान, वस्त्रदान, तिलदान, गुड़ और घी का दान करने के साथ जरूरतमंदों को भोजन कराने का भी विशेष महत्व बताया गया है।

विष्णु मंदिरों में तुलसी तो शिवालयों में होगा अभिषेक

इस दिन भगवान विष्णु को तुलसी दल, पुष्प, फल, धूप, दीप और नैवेद्य अर्पित किए जाते हैं। वहीं शिवालयों में भगवान शिव का जल और दूध से अभिषेक कर बेलपत्र, धतूरा एवं पुष्प चढ़ाए जाते हैं। श्रद्धालु विष्णु सहस्त्रनाम, शिव मंत्र और महामृत्युंजय मंत्र का जाप कर परिवार की सुख-शांति एवं खुशहाली की कामना करते हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार इस दिन व्रत, पूजा, भजन-कीर्तन और जरूरतमंदों की सेवा करने से विशेष पुण्य मिलता है।

और पढ़ें

शादी की वर्षगांठ पर पत्नी ने पति को दिया जिंदगी का अनमोल उपहार, किडनी दान कर बचाई जान, पति की दोनों किडनियां खराब होने से छह महीने से चल रहा था डायलिसिस, पत्नी सपना जैन ने किडनी दान कर पेश की प्रेम, त्याग और समर्पण की अनूठी मिसाल

फेसबुक पर आए App Lock VIP लिंक को खोलते ही खाते से निकले 83 हजार 500 रुपए, साइबर ठगी का शिकार हुआ युवक, मोबाइल पर फेसबुक चला रहा था पीड़ित, अनजान लिंक खोलते ही पंजाब नेशनल बैंक के खाते से पार हुई रकम, पुलिस थाने और साइबर पोर्टल पर दर्ज कराई शिकायत

बनेठा में बंदरों के उत्पात से परेशान ग्रामीण, छतों पर लकड़ी लेकर दे रहे पहरा, बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा को लेकर बढ़ी चिंता, घरों की छतों पर बंदरों की आवाजाही से लोग भयभीत, वन विभाग से पकड़ने की मांग

महाविद्यालय के प्राचार्य से अभद्र व्यवहार का मामला गरमाया, पार्षदों ने एसडीएम कार्यालय पहुंचकर सौंपा ज्ञापन, निर्धारित स्टॉपेज पर रोडवेज बस रोकने को लेकर हुआ था विवाद, चालक और पुलिसकर्मी की भूमिका की निष्पक्ष जांच करवाकर कार्रवाई की मांग

उनियारा में 25 नवंबर से बदलेगा पेयजल सप्लाई का समय, सर्दी को देखते हुए जलदाय विभाग ने लिया निर्णय, प्रथम जोन में सुबह 5 से 6 बजे तक और द्वितीय जोन में 6 से 7 बजे तक होगी जलापूर्ति, उपभोक्ताओं को निर्धारित समय पर मिलेगा पानी

वैकुंठ चतुर्दशी पर मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु, तुलसी दल और बिल्व पत्र से हुआ हरि-हर मिलन बांकेबिहारी बाईजी मंदिर में विष्णुजी को अर्पित किए बिल्व पत्र, शिवजी को चढ़ाए 108 तुलसी दल, रघुनाथ मंदिर में महिलाओं ने की सामूहिक पूजा-अर्चना और दीपदान