शादी की वर्षगांठ पर पत्नी ने पति को दिया जिंदगी का अनमोल उपहार, किडनी दान कर बचाई जान, पति की दोनों किडनियां खराब होने से छह महीने से चल रहा था डायलिसिस, पत्नी सपना जैन ने किडनी दान कर पेश की प्रेम, त्याग और समर्पण की अनूठी मिसाल फेसबुक पर आए App Lock VIP लिंक को खोलते ही खाते से निकले 83 हजार 500 रुपए, साइबर ठगी का शिकार हुआ युवक, मोबाइल पर फेसबुक चला रहा था पीड़ित, अनजान लिंक खोलते ही पंजाब नेशनल बैंक के खाते से पार हुई रकम, पुलिस थाने और साइबर पोर्टल पर दर्ज कराई शिकायत बनेठा में बंदरों के उत्पात से परेशान ग्रामीण, छतों पर लकड़ी लेकर दे रहे पहरा, बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा को लेकर बढ़ी चिंता, घरों की छतों पर बंदरों की आवाजाही से लोग भयभीत, वन विभाग से पकड़ने की मांग कार्तिक पूर्णिमा पर महिलाओं ने लगाई श्रद्धा की डुबकी, किया दीपदान बीसलपुर, मांडकला, पुष्कर सहित विभिन्न धार्मिक स्थलों पर पहुंचीं महिलाएं, मंदिरों में की पूजा-अर्चना अष्टानिका महापर्व के आठवें दिवस पर श्रद्धालुओं ने किया पुण्य संचय धर्माराधना से गुंजा सुखोदय तीर्थ क्षेत्र महाविद्यालय के प्राचार्य से अभद्र व्यवहार का मामला गरमाया, पार्षदों ने एसडीएम कार्यालय पहुंचकर सौंपा ज्ञापन, निर्धारित स्टॉपेज पर रोडवेज बस रोकने को लेकर हुआ था विवाद, चालक और पुलिसकर्मी की भूमिका की निष्पक्ष जांच करवाकर कार्रवाई की मांग

अष्टानिका महापर्व पर अलीगढ़ से सुथड़ा तीर्थ तक निकली भव्य पैदल यात्रा, भक्ति और श्रद्धा से सराबोर हुआ तीर्थ परिसर, छठवें दिन बच्चों ने भी उत्साह से किया अभिषेक व शांतिधारा, शाम को भक्तामर दीपार्चना में उमड़े श्रद्धालु

Share Now:

उनियारा।
श्री दिगंबर जैन मुनिसुव्रतनाथ सुखोदय अतिशय तीर्थ क्षेत्र सुथड़ा में आयोजित अष्टानिका महापर्व के छठवें दिन धार्मिक आस्था, श्रद्धा और उत्साह का अनूठा संगम देखने को मिला। महापर्व के अवसर पर विभिन्न धार्मिक आयोजनों के साथ अलीगढ़ से सुथड़ा तीर्थ तक भव्य पैदल यात्रा निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में जैन समाज के श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। भजन-कीर्तन करते हुए श्रद्धालु भगवान के जयकारे लगाते हुए तीर्थ क्षेत्र पहुंचे। पैदल यात्रा के दौरान पूरा मार्ग भक्तिमय माहौल से सराबोर रहा। तीर्थ परिसर पहुंचने पर प्रबंध कमेटी की ओर से यात्रियों का माला एवं दुपट्टा पहनाकर तथा तिलक लगाकर आत्मीय स्वागत-सम्मान किया गया। प्रबंध कमेटी अध्यक्ष महावीर प्रसाद पराना एवं संतु कुमार जैन ने बताया कि अष्टानिका महापर्व के दौरान प्रतिदिन विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इनमें समाज के महिला-पुरुषों के साथ बच्चे और युवा भी बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं। अलीगढ़ से निकली पैदल यात्रा में श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। भगवान के भजनों और जयकारों के साथ श्रद्धालुओं ने तीर्थ क्षेत्र पहुंचकर जिनेंद्र भगवान के दर्शन किए तथा पूजा-अर्चना कर धर्मलाभ प्राप्त किया।
जैन धर्म में पैदल तीर्थ यात्रा का विशेष आध्यात्मिक एवं धार्मिक महत्व माना गया है। इसे केवल एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचने का माध्यम नहीं, बल्कि अहिंसा, तपस्या, संयम और कर्म निर्जरा का महत्वपूर्ण साधन माना जाता है। जैन दर्शन का मूल सिद्धांत अहिंसा परमो धर्मः है। इसी भावना के अनुरूप पैदल यात्रा के दौरान जमीन देखकर सावधानीपूर्वक कदम रखने से सूक्ष्म जीवों की रक्षा का भाव रहता है। वहीं, यात्रा के दौरान होने वाला शारीरिक श्रम तपस्या के समान माना गया है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार तीर्थ वंदना के लिए पैदल चलने से व्यक्ति में त्याग, संयम और सहनशीलता की भावना विकसित होती है। पैदल यात्रा के दौरान भौतिक सुख-सुविधाओं का त्याग कर सादगीपूर्ण जीवन अपनाने से लोभ और मोह को कम करने की प्रेरणा मिलती है।
महापर्व के छठवें दिन धार्मिक कार्यक्रमों की शुरुआत शास्त्री हिमांशु जैन के निर्देशन में मंगलाष्टक के साथ हुई। इसके बाद विधि-विधान एवं मंत्रोच्चार के बीच नित्य अभिषेक और शांतिधारा संपन्न कराई गई। इस दौरान छोटे बच्चों ने भी धार्मिक गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। बच्चों ने भगवान का अभिषेक एवं शांतिधारा कर पुण्य अर्जित किया। तीर्थ परिसर में बच्चों की धार्मिक सहभागिता आकर्षण का केंद्र रही। श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव के साथ भगवान के चरणों में अर्घ्य समर्पित कर परिवार एवं समाज की सुख-समृद्धि की कामना की।
इस अवसर पर वार्षिक शांतिधारा का पुण्यार्जन मंजू देवी एवं रमेशचंद रौनक सर्राफ निवाई जयपुर परिवार ने किया। तीर्थ रक्षक मूलनायक भगवान की शांतिधारा का सौभाग्य सुगनचंद, शेखर कुमार एवं अभिनव कुमार छाबड़ा परिवार को प्राप्त हुआ। वहीं पांडुकशिला पर शांतिधारा चौथमल, निर्मल कुमार एवं मयंक कुमार ईसरदा परिवार की ओर से संपन्न कराई गई। सभी धार्मिक क्रियाएं शास्त्री हिमांशु जैन के निर्देशन में विधिपूर्वक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न हुईं। इसके बाद श्रद्धालुओं ने देव-शास्त्र एवं मूलनायक भगवान की पूजा-अर्चना की।
भक्तामर के संयोजक हुकुमचंद जैन एवं नरेंद्र जैन बनेठा ने बताया कि महापर्व के छठवें दिन शाम 6:45 बजे से भक्तामर दीपार्चना का विशेष आयोजन किया गया। इसमें पुण्यार्जक परिवार चौथमल, निर्मल कुमार एवं मयंक कुमार बाकलीवाल ईसरदा तथा भक्तामर मंडल अलीगढ़ की सहभागिता रही। दीपों से सजे धार्मिक वातावरण में श्रद्धालुओं ने भक्तामर स्तोत्र का पाठ करते हुए दीपार्चना की। इस दौरान भक्ति गीतों और धार्मिक मंत्रोच्चार से पूरा तीर्थ परिसर गुंजायमान हो उठा। श्रद्धालुओं ने भगवान के समक्ष दीप प्रज्वलित कर सुख-शांति एवं मंगलमय जीवन की कामना की।
अष्टानिका महापर्व के छठवें दिन आयोजित पैदल यात्रा, अभिषेक, शांतिधारा, पूजा-अर्चना एवं भक्तामर दीपार्चना सहित विभिन्न धार्मिक आयोजनों में बच्चों, युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरे दिन तीर्थ क्षेत्र में श्रद्धा, भक्ति और धार्मिक उल्लास का वातावरण बना रहा।

और पढ़ें

शादी की वर्षगांठ पर पत्नी ने पति को दिया जिंदगी का अनमोल उपहार, किडनी दान कर बचाई जान, पति की दोनों किडनियां खराब होने से छह महीने से चल रहा था डायलिसिस, पत्नी सपना जैन ने किडनी दान कर पेश की प्रेम, त्याग और समर्पण की अनूठी मिसाल

फेसबुक पर आए App Lock VIP लिंक को खोलते ही खाते से निकले 83 हजार 500 रुपए, साइबर ठगी का शिकार हुआ युवक, मोबाइल पर फेसबुक चला रहा था पीड़ित, अनजान लिंक खोलते ही पंजाब नेशनल बैंक के खाते से पार हुई रकम, पुलिस थाने और साइबर पोर्टल पर दर्ज कराई शिकायत

बनेठा में बंदरों के उत्पात से परेशान ग्रामीण, छतों पर लकड़ी लेकर दे रहे पहरा, बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा को लेकर बढ़ी चिंता, घरों की छतों पर बंदरों की आवाजाही से लोग भयभीत, वन विभाग से पकड़ने की मांग

महाविद्यालय के प्राचार्य से अभद्र व्यवहार का मामला गरमाया, पार्षदों ने एसडीएम कार्यालय पहुंचकर सौंपा ज्ञापन, निर्धारित स्टॉपेज पर रोडवेज बस रोकने को लेकर हुआ था विवाद, चालक और पुलिसकर्मी की भूमिका की निष्पक्ष जांच करवाकर कार्रवाई की मांग

उनियारा में 25 नवंबर से बदलेगा पेयजल सप्लाई का समय, सर्दी को देखते हुए जलदाय विभाग ने लिया निर्णय, प्रथम जोन में सुबह 5 से 6 बजे तक और द्वितीय जोन में 6 से 7 बजे तक होगी जलापूर्ति, उपभोक्ताओं को निर्धारित समय पर मिलेगा पानी

वैकुंठ चतुर्दशी पर मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु, तुलसी दल और बिल्व पत्र से हुआ हरि-हर मिलन बांकेबिहारी बाईजी मंदिर में विष्णुजी को अर्पित किए बिल्व पत्र, शिवजी को चढ़ाए 108 तुलसी दल, रघुनाथ मंदिर में महिलाओं ने की सामूहिक पूजा-अर्चना और दीपदान