शादी की वर्षगांठ पर पत्नी ने पति को दिया जिंदगी का अनमोल उपहार, किडनी दान कर बचाई जान, पति की दोनों किडनियां खराब होने से छह महीने से चल रहा था डायलिसिस, पत्नी सपना जैन ने किडनी दान कर पेश की प्रेम, त्याग और समर्पण की अनूठी मिसाल फेसबुक पर आए App Lock VIP लिंक को खोलते ही खाते से निकले 83 हजार 500 रुपए, साइबर ठगी का शिकार हुआ युवक, मोबाइल पर फेसबुक चला रहा था पीड़ित, अनजान लिंक खोलते ही पंजाब नेशनल बैंक के खाते से पार हुई रकम, पुलिस थाने और साइबर पोर्टल पर दर्ज कराई शिकायत बनेठा में बंदरों के उत्पात से परेशान ग्रामीण, छतों पर लकड़ी लेकर दे रहे पहरा, बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा को लेकर बढ़ी चिंता, घरों की छतों पर बंदरों की आवाजाही से लोग भयभीत, वन विभाग से पकड़ने की मांग कार्तिक पूर्णिमा पर महिलाओं ने लगाई श्रद्धा की डुबकी, किया दीपदान बीसलपुर, मांडकला, पुष्कर सहित विभिन्न धार्मिक स्थलों पर पहुंचीं महिलाएं, मंदिरों में की पूजा-अर्चना अष्टानिका महापर्व के आठवें दिवस पर श्रद्धालुओं ने किया पुण्य संचय धर्माराधना से गुंजा सुखोदय तीर्थ क्षेत्र महाविद्यालय के प्राचार्य से अभद्र व्यवहार का मामला गरमाया, पार्षदों ने एसडीएम कार्यालय पहुंचकर सौंपा ज्ञापन, निर्धारित स्टॉपेज पर रोडवेज बस रोकने को लेकर हुआ था विवाद, चालक और पुलिसकर्मी की भूमिका की निष्पक्ष जांच करवाकर कार्रवाई की मांग

अष्टानिका महापर्व के पंचम दिवस श्रद्धालुओं ने किया पुण्य संचय, धर्माराधना से गुंजायमान हुआ तीर्थ परिसर

Share Now:

उनियारा। निर्मल गुप्ता


श्री मुनिसुव्रतनाथ दिगंबर जैन सुखोदय अतिशय तीर्थ क्षेत्र, की सुथड़ा में चल रहे पावन अष्टानिका महापर्व के पंचम दिवस पर श्रद्धालुओं ने अत्यंत श्रद्धा, भक्ति एवं उत्साह के साथ धर्माराधना कर पुण्य का संचय किया। प्रबंध कमेटी अध्यक्ष महावीर प्रसाद पराणा एवं संतु कुमार जैन ने बताया कि. अष्टानिका महापर्व का पंचम दिवस आत्मशुद्धि, निरंतर साधना एवं जिनभक्ति में दृढ़ता का संदेश देता है। जैन आगमों के अनुसार इस महापर्व में की गई सच्ची श्रद्धा एवं भक्ति आत्मा के कर्मों की निर्जरा तथा पुण्य संचय का महत्वपूर्ण माध्यम मानी जाती है।प्रातःकाल भगवान का विधि-विधानपूर्वक अभिषेक, शांतिधारा, पूजन एवं विशेष अर्घ्य समर्पित किए गए। महापर्व के अवसर पर तीर्थ क्षेत्र का वातावरण भक्तिमय एवं आध्यात्मिक ऊर्जा से ओत-प्रोत रहा। श्रद्धालुओं ने संयम, स्वाध्याय, दान, पूजा एवं जिनेन्द्र भक्ति के माध्यम से आत्मकल्याण का मार्ग अपनाते हुए पुण्य का संचय किया।प्रबंध समिति ने सभी श्रद्धालुओं से महापर्व के शेष दिनों में भी अधिकाधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्मलाभ एवं पुण्य संचय करने का आग्रह किया।
प्रबंध कमेटी मनोज जैन ने बताया कि शास्त्रों के अनुसार इन दिनों देवगण नन्दीश्वर द्वीप में स्थित जिनालयों में तीर्थंकर भगवान की विशेष पूजा-अर्चना करते हैं। उसी भावना से पृथ्वी पर भी श्रद्धालु भगवान की आराधना करते हैं।अष्टानिका महापर्व का महत्व आत्मशुद्धि, संयम, तप और भक्ति का संदेश देता है।इन आठ दिनों में जिनेन्द्र भगवान का अभिषेक, शांतिधारा, अष्टद्रव्य पूजन, भक्तामर पाठ, विधान, स्वाध्याय और दान का विशेष महत्व है।यह पर्व आत्मकल्याण, कषायों की शांति और सम्यक् श्रद्धा को दृढ़ करने का श्रेष्ठ अवसर है।अष्टानिका महापर्व में प्राप्त होने वाला पुण्य जिनेन्द्र भगवान की भक्ति से अनंत पुण्य का बंध होता है।श्रद्धापूर्वक आराधना करने से आत्मा मोक्षमार्ग की ओर अग्रसर होती है।संदेश:”अष्टानिका महापर्व केवल उत्सव नहीं, बल्कि आत्मजागरण, भक्ति, तप और मोक्षमार्ग की ओर बढ़ने का दिव्य अवसर है। आइए, हम सभी इस पावन पर्व में अधिक से अधिक धर्माराधना कर अपने जीवन को पुण्यमय बनाएं।”शास्त्री हिमांशु जैन ने कार्यक्रम की शुरुआत मंगलाष्टक अभिषेक शांति धारा से की गई वार्षिक शांतिधारा पुण्यार्जक मंजू देवी रमेश चंद रौनक सर्राफ निवाई मासिक तीर्थ रक्षक महेंद्र कुमार धर्मचंद ज्ञानचंद ककोड़ द्वारा शांतिधारा की गई भक्तामर संयोजक हुक्मचंद शहर वाले एवं नरेंद्र जैन बनेठा ने बताया कि 6:45 बजे भक्तामर दीपार्चना की गई जिसके पुण्यार्क परिवार एवं शनिवार भक्तामर मंडल उनियारा द्वारा भक्तामर दिपार्चना की गई और अष्टानिका महापर्व का पांचवा दिन बड़ी श्रद्धा भक्ति के साथ संपन्न हुआ।

और पढ़ें

शादी की वर्षगांठ पर पत्नी ने पति को दिया जिंदगी का अनमोल उपहार, किडनी दान कर बचाई जान, पति की दोनों किडनियां खराब होने से छह महीने से चल रहा था डायलिसिस, पत्नी सपना जैन ने किडनी दान कर पेश की प्रेम, त्याग और समर्पण की अनूठी मिसाल

फेसबुक पर आए App Lock VIP लिंक को खोलते ही खाते से निकले 83 हजार 500 रुपए, साइबर ठगी का शिकार हुआ युवक, मोबाइल पर फेसबुक चला रहा था पीड़ित, अनजान लिंक खोलते ही पंजाब नेशनल बैंक के खाते से पार हुई रकम, पुलिस थाने और साइबर पोर्टल पर दर्ज कराई शिकायत

बनेठा में बंदरों के उत्पात से परेशान ग्रामीण, छतों पर लकड़ी लेकर दे रहे पहरा, बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा को लेकर बढ़ी चिंता, घरों की छतों पर बंदरों की आवाजाही से लोग भयभीत, वन विभाग से पकड़ने की मांग

महाविद्यालय के प्राचार्य से अभद्र व्यवहार का मामला गरमाया, पार्षदों ने एसडीएम कार्यालय पहुंचकर सौंपा ज्ञापन, निर्धारित स्टॉपेज पर रोडवेज बस रोकने को लेकर हुआ था विवाद, चालक और पुलिसकर्मी की भूमिका की निष्पक्ष जांच करवाकर कार्रवाई की मांग

उनियारा में 25 नवंबर से बदलेगा पेयजल सप्लाई का समय, सर्दी को देखते हुए जलदाय विभाग ने लिया निर्णय, प्रथम जोन में सुबह 5 से 6 बजे तक और द्वितीय जोन में 6 से 7 बजे तक होगी जलापूर्ति, उपभोक्ताओं को निर्धारित समय पर मिलेगा पानी

वैकुंठ चतुर्दशी पर मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु, तुलसी दल और बिल्व पत्र से हुआ हरि-हर मिलन बांकेबिहारी बाईजी मंदिर में विष्णुजी को अर्पित किए बिल्व पत्र, शिवजी को चढ़ाए 108 तुलसी दल, रघुनाथ मंदिर में महिलाओं ने की सामूहिक पूजा-अर्चना और दीपदान